Hanuman Chalisa

शुक्रवार, 18 सितंबर 2020 : आज कई राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर

* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह में वृद्धि होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए शुभ समय है। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। रुके काम पूरे होंगे। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लेखन व पठन-पाठन के कार्य में ध्यान लगेगा। मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य नरम हो सकता है। धनार्जन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। किसी बुरी सूचना के मिलने से खिन्नता रहेगी। अति उतावलापन नुकसान का कारण हो सकता है। लेन-देन में लापरवाही न करें। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। समय पर धन प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। विवाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। चिंता तथा तनाव में कमी होगी। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यस्तता रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। 
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, प्रयास भरपूर करें। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। आय के साधन बढ़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। थकान रह सकती है। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। प्रमाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। दान-पुण्य पर व्यय होगा। मानसिक शांति रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में सफलता प्राप्त होगी। चिंता तथा तनाव में कमी होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यसिद्धि के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकते हैं। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में जल्दबाजी व लापरवाही से शारीरिक हानि हो सकती है। विरोध का सामना करना पड़ सकता है। विवाद से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

ALSO READ: साप्ताहिक राशिफल : आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, रोमांस, जानिए एक ही स्थान पर

ALSO READ: पुरुषोत्तम मास 2020 : जानें क्या खाएं, क्या न खाएं...

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

17 July Birthday: आपको 17 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aniruddha Chaturthi 2026: अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजन के मुहूर्त, विधि और मंत्र

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र? (भाग–2)

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

अगला लेख