ramcharitmanas
✕

16 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (11:19 IST)
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ेगी। कुसंगति से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के कार्य में हस्तेक्षेप न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से काम बनेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- भोजन दान करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीब विद्यार्थियों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़-धूप अधिक होगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।
 
आज का भविष्य : कोशिशें कामयाब होंगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पीला वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। मेहमानों का आवागमन रहेगा। शुभ सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : कुसंगति से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्ययवृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों की जवाबदारी न लें। चिंता रहेगी। मान घट सकता है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : पुरानी रुकी हुई लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल व मनोरंजक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : योजना भली प्रकार से लाभ देगी। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्य में सुधार होगा जिसका परिणाम देर से मिलेगा। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : धार्मिक यात्रा होगी। सुख-शां‍ति बनी रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कार्यसिद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे।

ALSO READ: श्री गणेश के 15 अनसुने तथ्य आपको अचरज में डाल देंगे...

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख