मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 16 September Horoscope

16 सितंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

16 सितंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 16 September Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु पराजित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


 


वृषभ- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। लाभ होगा। कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


मिथुन- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कुसंगति से बचें। भागदौड़ अधिक रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 


 


कर्क- उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। दु:खपूर्ण समाचार मिल सकता है। विवाद से बचें। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


सिंह- यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ होगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


 


कन्या- घर में अशांति रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान को चोट पहुंच सकती है, निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दें।
 
 


 


तुला- अचानक लाभ हो सकता है। यात्रा सफल होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है, प्रयास करें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


वृश्चिक- अज्ञात भय सताएगा। शरीर कष्ट संभव है। दुर्घटनादि से हानि संभव है। प्रयास बेकार सिद्ध होंगे। कलह होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


धनु- अचानक विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न वितरण करें।
 
 


 


मकर- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रयास सफल रहेंगे। हानि-दुर्घटना से बचें। विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 


 


कुंभ- शत्रु परास्त होंगे। तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहायता मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा। दुर्घटनादि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- चींटियों को शकर डालें। 
 
 


 


मीन- तनाव रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।