Daily Horoscope
✕

कैसे पाएं शनिदेव की अनुकूलता, जानें पूजन तथा सरल उपाय

Updated: शनिवार, 9 जून 2018 (10:18 IST)
* शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अवश्य पढ़ें ये आलेख
 
शनिदेव को कर्म प्रधानदेव कहा जाता है इसलिए जब शनि की दृष्टि जब किसी जातक पर पड़ती है तो उसे उसके कर्मों के आधार पर ही फल मिलता है। यदि जातक अच्छे कार्य करता है तो साढ़ेसाती और ढय्या में भी शनि उसे पीड़ित नहीं करते हैं। इन्हें क्रूर ग्रह भी माना जाता है और अधिकांश लोग उनसे डरते हैं, परंतु शास्त्रों में इन्हें न्याय का देवता भी माना जाता है।

प्राचीन कथाओं के अनुसार रावण ने शनि को अपने दरबार में उल्टा लटकाकर रखा था। लंकादहन के दौरान हनुमानजी ने ही शनि के बंधन तोड़े और उन्हें रावण की कैद से आजाद कराया था। तब शनिदेव ने वरदान दिया था कि वे हनुमान भक्तों को कभी कष्ट नहीं देंगे। उन्हें साढ़ेसाती के समय में भी कष्ट नहीं देंगे।
 
शनि पूजा में ध्यान रखने योग्य बातें :
 
* शनि पूजा के लिए विशेष समय रात्रि या गोधूलि अर्थात शाम का समय होता है। 
 
* दान में लोहा, उड़द की दाल, तेल, तली हुई वस्तुएं, जैसे समोसा, कचौड़ी तथा पुराने वस्त्रों का दान निर्धनों को करना चाहिए।
 
शनि को प्रसन्न करने के अचूक उपाय : 
 
* माना जाता है कि हनुमान भक्तों को शनि परेशान नहीं करते हैं। अत: हनुमानजी का बजरंग बाण, हनुमान चालीसा और संकटमोचन के नित्य पाठ से भी शनि प्रसन्न होते हैं।
 
* जिन जातकों को कड़ी मेहनत के बाद भी मनोवांछित फल नहीं मिल रहे हैं, उन्हें हर शनिवार को तेल की मालिश करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य लाभ भी होता है और रुके हुए काम भी बनते हैं।
 
शनि की अनुकूलता के लाभ : 
 
* शनि की अनुकूलता से व्यक्ति से साढ़ेसाती, ढय्या और कुंडली में मौजूद कमजोर शनि का प्रभाव समाप्त होता है। 
 
* कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होती हैं। 
 
* व्यापारियों को तरक्की होती है। 
 
* नौकरीपेशा को पदोन्नति मिलती है। 
 
* दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त होती हैं। 
 
* जिन लोगों की बार-बार वाहन दुर्घटना हो रही हो, उन्हें शनि की शांति के लिए पूजा करनी चाहिए तथा जो लोग रोगों से ग्रस्त रहते हैं  उन्हें भी इससे राहत मिलती है।

ALSO READ: अथाह दौलत का मालिक और निरोगी बनाते हैं शनि के यह 5 मंत्र

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख