Daily Horoscope
✕

सोमवार के टोटके बनाएंगे हर क्षेत्र में विजयी, अवश्य आजमाएं...

Updated: शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (14:18 IST)
सभी कार्यों के लिए सोमवार शुभ माना जाता है। इस दिन जन्म लेने वाला बच्चा भला मानस, नेक व कुशल होता है। इस दिन दक्षिण से पश्चिम की दिशा में यात्रा की जाए तो सफलता‍ मिलती है। 
 
चन्द्रमा का संबंध दूध-पानी से है। चन्द्र को भगवान शिव ने सिर पर धारण किया है। इस तरह चन्द्र का सीधा संबंध शिव से है। सोमवार को मकान बनाने, शादी, नामकरण या विद्या से संबंधित कोई कार्य किया जाए तो शुभ होता है। 
 
कष्ट निवारण के लिए ये करें... 
 
* शिव पर जल या दूध का अभिषेक करना भी अच्छा माना जाता है। 
 
* मानसिक, शारीरिक या आर्थिक कष्ट हो तो कुलदेवता की पूजा करें। 
 
* चावल, दूध, चांदी दान करें।
 
* इसी तरह चंद्रमा के कष्ट देने पर चांदी को नदी में बहाने से सारे कष्ट या समस्याएं बह जाती हैं। 
 
* खीर खाना भी शुभ है। 
 
* जिसका चन्द्रमा नीच है वह व्यक्ति सफेद कपड़े पहने और चंदन का सफेद तिलक लगाए। 
 
* दो मोती या चांदी के दो बराबर के टुकड़ों में से एक टुकड़े को पानी में बहा दें। इसके बहाने से सोची हुई मुराद पूरी हो जाती है। दूसरे मोती या टुकड़े को अपने पास रख लें। 
 
 
* चांदी की अंगूठी और सफेद मोती को धारण करने से भी लाभ मिलता है। 
 
* चन्द्रमा कष्ट दे रहा हो तो रात को दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखकर सो जाएं और सुबह पीपल के पेड़ में डाल दें। 
 
अशुभ भाव : 6, 8, 10, 11, 12
 
नोट : जिस व्यक्ति की कुंडली में चन्द्रमा षष्ठ भाव में हो तो वह दूध का दान न करे। द्वादश भाव में हो तो साधु-संन्यासी को भोजन न कराए।

विशेष टोटका : बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

ALSO READ: शिव का सबसे कल्याणकारी रूप है अघोर
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Guru Ketu Yuti 2026: 5 दिसंबर तक सिंह राशि में गुरु-केतु की युति, इन 5 राशियों की खुलने वाली है लॉटरी

अगला लेख