shradh paksha
✕

3 दिव्य मंत्र, बढ़ाते हैं दांपत्य जीवन में प्यार

Written By WD
Updated: शनिवार, 14 नवंबर 2015 (14:13 IST)
वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के सरल उपाय... 

शादी के बाद कई बार यह देखने में आता है, कि शुरूआती कुछ समय तक तो पति-पत्नी में प्रेम बना रहता है, लेकिन कुछ समय बाद ही उनके बीच आपसी झगड़े बढ़ने लगते हैं। ऐसे में घर में अक्सर कलह की स्थितियां बनती हैं, और वैवाहिक जीवन लगभग खराब हो जाता है।

यदि आपके घर में या जीवन में इस तरह की स्थ‍ितियां बनती हैं, तो नीचे दिए गए मंत्र का प्रयोग कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। उपायों को आजमाएं, और अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाएं - 


 
 
1 पति-पत्नी में अत्यंत कलह की स्थि‍ति में यह उपाय करें - 
 
सूर्योदय से उठकर स्नान कर लें।
इसके बाद किसी भी शि‍व मंदिर में जाएं 
और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए पूरी श्रद्धा के साथ नीच दिए गए मंत्र का जाप करें।
 
मंत्र है - 
 
ओम् नम: संभवाय च मयो भवाय च नम:
शंकराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च।।

2 यदि पति-पत्नी के बीच अक्सर आपसी मतभेद की स्थि‍तियां बनती हों, तो- 
 
सुबह उठकर स्नान के बाद किसी एकांत जगह आसन बिछा लें, 
अब उस आसन पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं,  


सामने मां पार्वती की तस्वीर या प्रतिमा रखें,  
श्रद्धा के साथ 21 बार नीचे लिखे मंत्र का जाप करें - 
 
अक्ष्यौ नौ मधुसंकाशे अनीकं नौ समंजनम्।
अंत: कृणुष्व मां ह्रदि मन इन्नौ सहासति।।

3 वैवाहिक सुख की प्राप्ति और अनबन के निवारण के लिए - 
 
सुबह सूर्यादय के पूर्व उठकर स्नान करें,  
मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं,  


 
अगरबत्ती व फूल चढ़ाएं, 
इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का 108 बार जाप करें। 
मंत्र 
 
 धां धीं धूं धूर्जटे: पत्नी वां वीं वूं वागधीश्वरी 
क्रां क्रीं क्रूं कालिका देवि शां शीं शूं मे शुभं कुरू।।
 
पं‍डितों के अनुसार इस मंत्र द्वारा अतिशीघ्र परिणाम प्राप्त होते हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।
 
सभी मंत्रों का प्रयोग नियम अनुसार, विधि-विधान के साथ मन में पूरी श्रद्धा रखकर करें एवं मंत्रों का गलत उच्चारण नहीं करें।इसके अलावा आप गौरीशंकर रूद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: ग्रहों का गोचर बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, मां दुर्गा की रहेगी विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अक्‍टूबर, 2026)

10 October Birthday: आपको 10 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय Today Daily Muhurat

09 October Birthday: आपको 09 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!