Dhanteras
✕

मंगलवार के विशेष टोटके : इन 11 सरल उपायों से दूर होगा मंगल दोष, आप भी आजमाएं

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (14:52 IST)
शास्त्रों के अनुसार मंगलवार के दिन किए गए उपाय एवं टोटके विशेष फल प्रदान करते हैं, क्योंकि मंगलवार का दिन बजरंगबली और मंगल देवता की पूजा का दिन है। अत: जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने वाले यह टोटके एवं उपाय मंगलवार को करने से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं ग्यारह एकदम सरल उपाय। आइए जानें...
 
 
मंगलवार के विशेष उपाय खास आपके लिए :-
 
* भगवान कृष्ण का श्रद्धा से पूजन कीजिए। 
 
* कृष्ण की एक तस्वीर तुलसी के पौधे के पास भी स्थापित कीजिए।
 
* तुलसी के मनकों की माला पहनें। 
 
* ऐसा व्यक्ति जब भी अपना घर बनवाए तो उसे घर में लाल पत्थर अवश्य लगवाना चाहिए।
 
* तुलसी के पौधे को (रविवार को छोड़कर) हर शाम प्रणाम कर उसके पास घी का दीपक जलाएं। 
 
* बंदरों को गुड़ और चने खिलाने चाहिए। 
 
* जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है उनके द्वारा प्रतिदिन या प्रति मंगलवार को शिवलिंग पर कुमकुम चढ़ाया जा सकता है। 
 
* अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे या वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।
 
* इसके साथ ही शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल और लाल गुलाब अर्पित करें। इस प्रकार भी मंगल दोष की शांति हो सकती है।
 
 
* लाल वस्त्र में मसूर दाल, रक्त चंदन, रक्त पुष्प, मिष्ठान्न एवं द्रव्य लपेटकर नदी में प्रवाहित करने से मंगलजनित अमंगल दूर होता है। 
 
* मंगल के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु मंगलवार का दिन, मंगल का नक्षत्र (मृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठा) तथा मंगल की होरा शुभ होते हैं।

ALSO READ: मंगल कार्यों में नारियल क्यों फोड़ा जाता है? यह कारण आपको नहीं पता होगा
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख