Daily Horoscope
✕

मंगल सा पराक्रमी बनना है तो उसे शुभ बनाएं, पढ़ें 6 उपाय और 1 मंत्र

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (13:01 IST)
नवग्रहों की शांति उपायों के क्रम में आज हम वेबदुनिया के पाठकों हेतु मंगल ग्रह की शांति की जानकारी प्रदान करेंगे। मंगल का स्वभाव क्रूर व मारणात्मक है वहीं दूसरी तरफ वह पराक्रम का भी प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र में केतु को मंगल के सदृश माना गया है। मांगलिक योग व अंगारक योग भी मंगल के कारण ही बनता है।

जन्मपत्रिका के लग्न, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम, द्वादश भाव में स्थित मंगल मांगलिक योग का कारण बनता है। यदि आपकी जन्मपत्रिका में मंगल अशुभ भावों का स्वामी है तब मंगल के शांति उपाय कर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
 
मंगल-
-मंगल का एकाक्षरी मंत्र- ॐ अं अंगारकाय नम:
 
-मंगल के दान सामग्री : लाल वस्त्र,गुड़,मूंगा,लाल पुष्प,तांबा, रक्त चंदन, मसूर की दाल।
 
-मंगल के दान का समय: सूर्योदय से 48 मिनट पश्चात पूरा दिन
 
-मंगल के दान का दिन: मंगलवार
 
उपाय:
 
-250 ग्राम बताशे मंगलवार के दिन बहते जल में प्रवाहित करें।
-मंगलवार को हनुमान जी को सिन्दूर (चोला) अर्पण करें।
-लाल वस्त्रों का प्रयोग ना करें।
-प्रति मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें।
-मंगलवार को किसी से कुछ भेंट इत्यादि ना लें।
-ताम्रपत्र पर मंगल यंत्र उत्कीर्ण करा कर नित्य पूजा करें।
 
 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

15 November Birthday: आपको 15 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 15 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

अगला लेख