Daily Horoscope
✕

काली हल्दी के 3 टोटके, होली के दिन हर बाधा को रोके

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (12:05 IST)
होली का पर्व जहां मस्ती, रंग और ठिठोली के लिए जाना जाता है वहीं इस पर्व पर सेहत, सौन्दर्य, धन, सफलता, प्रगति, नौकरी, करियर, विवाह, संतान प्राप्ति, व्यवसाय में उन्नति, नजर उतारने, आपसी रिश्तों में तनाव और अन्य मनचाही कामना पूर्ति के लिए अचूक टोटके भी आजमाएं जाते हैं। होली पर काली हल्दी के टोटके काफी प्रचलित हैं। प्रस्तुत है काली हल्दी के 3 अचूक टोटके- 
 
काली हल्दी के टोटके
* यदि परिवार में कोई व्यक्ति निरन्तर अस्वस्थ रहता है, तो होली के दिन सुबह आटे की 2 लोई बनाकर उसमें गीले चने की दाल के साथ गुड़ और थोड़ी मात्रा में पिसी काली हल्दी को दबाकर मरीज के ऊपर से 7 बार उतार कर गाय को खिला दें। फिर होली का पूजन कर घर लौट आएं। होली के उपरांत लगातार 3 गुरुवार यह टोटका आजमाएं, आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा। 
 
2- कई बार आपको समझ नहीं आता कि आप क्यों बीमार हो रहे हैं, क्यों अचानक से सफलता मिलते-मिलते रह जाती है, सर्वगुण संपन्न होने के बावजूद विवाह नहीं हो रहा है या आपको लगता है जैसे आपके धन को कोई टोक लग गई है तो इस उपाय को होली के दिन अवश्य आजमाएं। काले कपड़े में काली हल्दी को बांधकर 7 बार ऊपर से उतार कर होली की अग्नि में भस्म कर दें। 
 
3- यदि आपके पास धन तो बहुत आता है लेकिन रूकता नहीं है, तो आपको यह उपाय अवश्य करना चाहिए। होलिका दहन के दिन चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेशर व सिन्दूर को साथ में रखकर सजी हुई होली की पूजन कर डिब्बी के साथ 7 प्रदक्षिणा करें फिर स्पर्श करवा कर धन रखने के स्थान पर रख दें। धन आपके पास रूकने लगेगा।

ALSO READ: होली देती है भविष्य के संकेत, पढ़ें विशेष जानकारी...
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख