शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. 12 Names of God Hanuman
Written By

हनुमान जी के इन 12 नामों को पढ़ने से जागेगा सोया हुआ भाग्य, होंगे यह 6 चमत्कारिक लाभ

हनुमान जी के इन 12 नामों को पढ़ने से जागेगा सोया हुआ भाग्य, होंगे यह 6 चमत्कारिक लाभ । 12 Names of Hanuman - 12 Names of God Hanuman
अंजनी पुत्र बजरंगबली के 12 नाम का स्मरण करने से ना सिर्फ उम्र में वृद्धि होती है बल्कि समस्त सांसारिक सुखों की प्राप्ति भी होती है। बारह नामों को 11 बार लेनेवाला व्यक्ति दीर्घायु होता है। 
 
इन 12 नामों का निरंतर जप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमान जी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश-पाताल से रक्षा करते हैं। यहां खास आपके लिए प्रस्तुत है रामभक्त हनुमान जी के 12 अचूक नाम :-
 
श्री हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम :
 
1. ॐ हनुमान
2. ॐ अंजनी सुत
3. ॐ वायु पुत्र
4. ॐ महाबल
5. ॐ रामेष्ठ
6. ॐ फाल्गुण सखा
7. ॐ पिंगाक्ष
8. ॐ अमित विक्रम
9. ॐ उदधिक्रमण
10. ॐ सीता शोक विनाशन
11. ॐ लक्ष्मण प्राण दाता
12. ॐ दशग्रीव दर्पहा
 
 
****** 
 
इन नामों को पढ़ने से होंगे यह फायदे :- 
 
- नित्य नियम के समय नाम लेने से इष्ट की प्राप्ति होती है।
 
- प्रात: काल सो कर उठते ही जिस अवस्था में भी हो बारह नामों को 11 बार लेनेवाला व्यक्ति दीर्घायु होता है।
 
- दोपहर में नाम लेनेवाला व्यक्ति धनवान होता है। दोपहर संध्या के समय नाम लेनेवाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है।
 
- रात्रि को सोते समय नाम लेनेवाले व्यक्ति की शत्रु से जीत होती है।
 
- लाल स्याही से मंगलवार को भोजपत्र पर बारह नाम लिखकर मंगलवार के दिन ही ताबीज बांधने से कभी सिरदर्द नहीं होता। गले या बाजू में तांबे का ताबीज ज्यादा उत्तम है। भोजपत्र पर लिखने वाला पेन नया होना चाहिए।
 
- उपरोक्त समय के अतिरिक्त इन बारह नामों का निरंतर जप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमानजी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश पाताल से रक्षा करते हैं।
 
ये भी पढ़ें
गलती से भी घर में न लगाएं इन 3 तरह की तस्वीरों को...