• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. तंत्र-मंत्र-यंत्र
Written By WD

श्री राम की पवित्र चौपाइयों से दूर करें संकट- 4

मानस चौपाइयों में छुपा है हर समस्या का समाधान

रामायण
महाकवि तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस की चौपाइयां मात्र राम का गुणगान ही नहीं करती बल्कि इ‍तनी चमत्कारिक भी हैं कि जीवन के हर संकट को समाप्त करने की दिव्य शक्ति उनमें विद्यमान है।

प्रभु श्री राम के पावन आशीर्वाद हर चौपाई में निहित हैं। पढ़ें श्री रामचरितमानस की शुभ चौपाई और उनके जप से दूर होने वाले संकट।

प्रस्तुत है चौथी कड़ी-

1. आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए
'जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू। सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू॥'

FILE

2. पवित्र नदी में स्नान से पुण्य-लाभ के लिए

'सुनि समुझहिं जन मुदित मन मज्जहिं अति अनुराग।
लहहिं चारि फल अछत तनु साधु समाज प्रयाग।।'


FILE
3. आलोचना से बचने के लिए

'राम कृपां अवरेब सुधारी। बिबुध धारि भइ गुनद गोहारी।।


FILE
4. विद्या प्राप्ति के लिए

गुरु गृहन गए पढ़न रघुराई। अल्प काल विद्या सब आई॥


FILE
5. घर में मंगल उत्सव के लिए

'सिय रघुबीर बिबाहु जे सप्रेम गावहिं सुनहिं।
तिन्ह कहुं सदा उछाहु मंगलायतन राम जसु।।'


FILE
6. यज्ञोपवीत धारण कर उसे सुरक्षित रखने के लिए

'जुगुति बेधि पुनि पोहिअहिं रामचरित बर ताग।
पहिरहिं सज्जन बिमल उर सोभा अति अनुराग।।'


FILE
7. आपस में प्रेम बढ़ाने के लिए

सब नर करहिं परस्पर प्रीत‍ि। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥


FILE
8. भय से बचने के लिए

'मोरें हित हरि सम नहिं कोऊ। एहिं अवसर सहाय सोइ होऊ।।'


FILE
9. शांतिपूर्वक मृत्यु पाने के लिए

रामचरन दृढ प्रीति करि बालि कीन्ह तनु त्याग ।
सुमन माल जिमि कंठ तें गिरत न जानइ नाग ॥


FILE
10. अपने विचारों की शुद्धि के लिए

'ताके जुग पद कमल मनाउं। जासु कृपां निरमल मति पावउं।।'