shradh paksha
✕

कैसा है राहु ग्रह

राहु ग्रह की ज्योतिषिय व्याख्या

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 1 जून 2012 (10:29 IST)
FILE

शास्त्रोक्त मतः राहु दैत्यराज हिरण्यकश्यप की पुत्री सिंहिका का पुत्र माना जाता है। ऋग्वेद तथा अथर्ववेद में दैत्यगुरु के रूप में इनका उल्लेख मिलता है। अमृत वितरण के समय दैत्यगुरु शुक्राचार्य ने गुप्तचर के रूप में इन्हें देवसभा में भेजा था।

जहां भगवान शिव की कृपा से ये भगवान विष्णु के मोहनी रूप को समझ गए। तत्पश्चात देव बनकर भगवान विष्णु से अमृत पान कर अमर हो गया।

एक बार सूर्य और चंद्र द्वारा शिकायत करने पर भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से इसका धड़ सिर से अलग कर दिया। फलस्वरूप धड़ केतु तथा सिर राहु कहलाया। घोर तपस्या के पश्चात बह्माजी ने इन्हें आकाश मंडल में जगह दी।

FILE
तत्व प्रकृति रंग :
* यह ग्रह वायु तत्व म्लेच्छ प्रकृति तथा नीले रंग पर अपना विशेष अधिकार रखता है।

* जानवरों में हाथी, बिल्ली व सर्प पर राहु ग्रह का विशेष प्रभाव माना गया है।

* धातुओं में कोयले पर राहु का अधिकार होता है।

* राहु को नीले फूल प्रिय हैं।

* सरस्वती इनकी ईष्ट देवी है।

* ध्वनि तरंगों पर राहु का विशेष अधिकार है।

* शरीर में कान, जिह्वा, समस्त सिर तथा गले में राहु का विशेष प्रभाव रहता है।

* सोच-विचार, कपट, झूठ चोर-बाजारी, स्वप्न, पशु मैथुन आदि क्रियाओं को यह संचालित करता है।

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा समय

सूर्य-राहु का नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ; करियर और धन के नए अवसर

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

07 October Birthday: आपको 07 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!