Daily Horoscope
✕

दिसंबर में बुध, शुक्र और सूर्य का संयोग कब होगा, कैसा होगा आप पर असर?

Updated: मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (17:01 IST)
दिसंबर माह 2022 में बुध, शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन होगा जो अगले वर्ष की भूमिका तय करेगा, क्योंकि 23 अक्टूबर को शनि ने मकर राशि में वक्री से मार्गी गोचर किया था और 24 नवंबर को गुरु ने मार्गी चाल चली थी। आओ जानते हैं कि दिसंबर में बुध, शुक्र और सूर्य का संयोग कब होगा, कैसा होगा आप पर असर?
 
बुध, शुक्र और सूर्य का संयोग : बुध का धनु राशि में परिवर्तन 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार की सुबह 06:34 बजे हो चुका है। इसके बाद शुक्र का धनु राशि में गोचर 5 दिसंबर 2022 सोमवार को शाम 05:39 बजे हो चुका है और अब इसके बाद सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे होगा। 16 दिसंबर को बुध, शुक्र और सूर्य का धनु राशि में मिलन होगा। इस संयोग से बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। सूर्य और शुक्र की युति से युति योग भी बना है।
 
मेष राशि : आपके लिए यह योग शुभ और फलदायी साबित होगा। करियर और नौकरी के लिए अच्‍छा है। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
 
वृषभ राशि : आपके लिए यह योग मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। संबंधियों से मतभेद हैं तो किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
 
मिथुन राशि : आपके लिए यह योग सुखद बन सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
कर्क राशि : आपके लिए यह संयोग शुभ फलदायी है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति हो सकती है और बेरोजगार हैं तो नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह राशि : आपके लिए यह‍ त्रिग्रही युति मिश्रित परिणाम वाली रहेगी। खर्चा बहुत होगा और यदि आपने क्रोध पर कंट्रोल नहीं किया तो नुकसान उठान पड़ सकता है। आपका अच्छा व्यवहार ही भविष्य तय करेगा।
 
कन्या राशि : आपके लिए यह संयोग जीवन की समस्याओं से आपको छुटकारा दिलाएगा। हालांकि आप ज्यादा की आशा न करें। कुल मिलाकर यह समय बेहतर साबित होगा।
 
तुला राशि : आपके लिए यह संयोग आपके परिश्रम को सफल बनाएगा। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। पारिवारिक संबंध में अच्‍छे रहेंगे।
 
वृश्चिक राशि : आपके लिए यह संयोग मिश्रित परिणाम वाला सिद्ध होगा। हालांकि व्यापारियों के लिए यह संयोग शुभ रहेगा। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख रहेगा।
 
धनु राशि : आपके लिए यह युति आपके करियर में आपको सफलता दिलाएगी। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का प्रयास करना चाहिए। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमा सकते हैं।
 
मकर राशि : आपके लिए यह युति मिश्रित परिणाम वाली रहेगी। करियर में कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो बदलाव को महत्व दें। व्यापारी हैं तो सोच समझकर निर्णय लें।
 
कुंभ राशि : आपके लिए यह युति मिलेजुले परिणाम वाली रहेगी। नौकरीपेशा हैं तो काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यापारी हैं तो उन्नति के अवसर हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। समय का सदुपयोग करना सीखें। लापरवाह न बनें।
 
मीन राशि : आपके लिए यह युति शुभ रहेगी। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा साबित होगा। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय सकारात्मक रहेगा। पारिवार में खुशियां रहेंगी। बस सेहत का ध्यान रखना होगा।

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख