Hanuman Chalisa

30 जनवरी को सुख, रोमांस और विलासिता के ग्रह शुक्र मकर राशि में मार्गी, जानिए किस पर होगा असर

गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (07:27 IST)
Venus transit 2022
Venus transit 2022 : 4 जनवरी को धनु राशि में शुक्र अस्त हो गए थे। शुक्र 14 जनवरी 2022 की सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर उदय हो गए हैं। शुक्र धनु राशि में वक्री चल रहा है और अब वह 30 जनवरी से मार्गी होगा। आओ जानते हैं कि शुक्र के मार्गी होने का 12 राशियों पर असर।
 
 
मेष राशि (Aries) : आपकी राशि में शुक्र नवम भाव में मार्गी होगा। इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की होगी और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा।
 
वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र मार्गी होगा। इससे जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। पत्नी और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में भी सावधान रहने की जरूरत है।
 
मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र मार्गी होगा। आर्थिक और दांपत्य जीवन के लिए यह गोचर शुभ है। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे। भाग्य का भी साथ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा।
 
कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि के छठे भाव में मार्गी होगा। यह गोचर आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। धन लाभ होगा।
 
सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र मार्गी होगा। शिक्षा और प्रेम में अनुकूल फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की उन्नति होगी। छात्रों के लिए भी शुभ समय है। व्यपारियों को भी लाभ होगा।
 
कन्या राशि (Virgo): आपकी राशि में शुक्र चौथे भाव में मार्गी होगा। इस दौरान आपके सुख और सुविधा में वृद्धि होने की संभावना है। भूमि और भवन खरीदने के योग बनेंगे। करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
तुला राशि (Libra): आपकी राशि में शुक्र तीसरे भाव में मार्गी होगा। इस दौरान आपको मिले-जुले फल परिणाम देखने को मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। यात्रा से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें। अपनी कार्य पर ही फोकस बनाए रखें।
 
वृश्चिक राशि (Scorpio) : आपकी राशि में शुक्र दूसरे भाव में मार्गी होगा। धन और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। हालांकि खर्चे बढ़ जाएंगे। दांपत्य जीवन में वाद विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि में शुक्र लग्न भाव अर्थात आपकी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं। यह आपके लिए उत्तम समय का निर्माण करेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। व्यापार में उन्नति के योग बनाएगा और दांपत्य जीवन में भी सुख का निर्माण करेगा। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपको प्राप्त हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
 
मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि में शुक्र बारहवें भाव में मार्गी होगा। यह गोचर शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। खासकर व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में भी यह स्थिति अनुकूल है। विरोधी परास्त होंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
 
कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में शुक्र एकादश भाव में मार्गी होगा। इस गोचर के परिणामस्वरूप आपको जीवन में धन की प्राप्ति करने में अड़चने आ सकती है। हालांकि आपके जीवन में सुख सुविधानों में बढ़ोतरी होगी। मांगलिक कार्य होने की संभावन है। 
 
मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में शुक्र दशम भाव में मार्गी होगा। यह गोचर आपके लिए उत्तम परिस्थिति का निर्माण करेगा। नौकरी, करियर और व्यपार में उन्नति प्रदान करेगा। यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार और रिश्‍तों में संबंध मजबूत होंगे।

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

15 July Birthday: आपको 15 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Kark Sankranti 2026: सूर्य कर्क संक्रांति पर करें ये 7 शुभ कार्य, मिलेगी सूर्य देव की कृपा

जब मित्र के घर पधारेंगे ब्रह्मांड के राजा: सूर्य का कर्क राशि में गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य

जब सूर्य चलेंगे शनि के पुष्य नक्षत्र की राह: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अगला लेख