sundarkand

श्रावण में किस ग्रह की शांति के लिए क्या चढ़ाएं शिव जी को

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2017 (15:09 IST)
* नवग्रहों की शांति के लिए यह चढ़ाएं शिव को 
 
शिव साधना तथा अपने जीवन की समस्याएं दूर करने के लिए श्रावण मास से अच्‍छा समय कोई दूसरा नहीं है। सोमवार, 10 जुलाई 2017 से यह मास प्रारंभ हो रहा है।

ALSO READ: सुमधुर नटराज स्तुति : प्रतिदिन पढ़ने से मिलता है शिव का आशीष
 
कहा गया है कि 'शिव समान दाता नहीं'। यह नितांत सत्य है। सिर्फ आवश्यकता है हृदय से सेवा-साधना करने की। विशेषता यह है कि शिव की प्रसन्नता मात्र 1 लोटा जल चढ़ाने से प्राप्त की जा सकती है। इतना सरल तथा सस्ता कोई विधान व देव नहीं है। 
 
ग्रह दोष का निवारण निम्नलिखित तरीके से दूर किया जा सकता है-
 
1. सूर्य की बाधा के लिए- अर्क पुष्प तथा बिल्व पत्र से अर्चन करें। 
 
2. चन्द्र की बाधा के लिए- दुग्ध से अभिषेक तथा श्वेत पुष्प से अर्चन करें।
 
3. मंगल के दोष के लिए- गुड़ के जल या गिलोय के रस से अभिषेक करें तथा रक्तवर्ण के पुष्प चढ़ाएं।
 
4. बुध के दोष के लिए- विद्यापरा के रस से अभिषेक करें तथा बिल्वपत्र चढ़ाएं। 

ALSO READ: क्या खतरनाक है शिव के मंदिर में ताली बजाना?

सावन सोमवार की पवित्र और पौराणिक कथा (देखें वीडियो) 
 
 

 

 


5. बृहस्पति के दोष दूर करने के लिए हरिद्रा मिश्रित दुग्ध से अभिषेक करें तथा पुष्प चढ़ाएं। 
 
6. शुक्र संबंधी बाधा दूर करने के लिए पंचामृत से अभिषेक करें तथा श्वेत पुष्प चढ़ाएं। 
 
7. शनि की पीड़ा दूर करने के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें तथा नीले पुष्प चढ़ाएं। 
 
8. राहु-केतु की शांति के लिए भांग-मिश्रित जल या दुग्ध से अभिषेक तथा धतूरा चढ़ाएं। 
 
इसी प्रकार वित्तवृद्धि के लिए शहद, शत्रु शांति के लिए सरसों के तेल, व्याधि नाश के लिए गौ-दुग्ध से बने छाछ, सुख-समृद्धि के लिए गौ-दुग्ध, ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए गन्ने के रस तथा शांति के लिए तीर्थ जल से अभिषेक कर सकते हैं। 
 
पूर्ण लाभ लेने के लिए पूरे मास पूजन करें, यथाशक्ति जप करें, अनुष्ठान के नियमों का पालन करें। यदि संभव हो तो विद्वान ब्राह्मण द्वारा पूजन कराएं। कम से कम सोमवार को जरूर करवाएं। 

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सूर्य-शनि का नवपंचम योग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग- 4 : इलायची)

अगला लेख