Daily Horoscope
✕

जानिए शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और उपाय...

Updated: बुधवार, 24 मई 2017 (11:58 IST)
* शनि साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान है, तो अपनाएं यह 10 उपाय

ज्योतिषाचार्य पं. हेमंत रिछारिया का शोध एवं विश्लेषण : 
 
साढ़ेसाती -
जब शनि गोचर में जन्मकालीन राशि से द्वादश, चन्द्र लग्न व द्वितीय भाव में स्थित होता है तब इसे शनि की 'साढ़ेसाती' या 'दीर्घ कल्याणी' कहा जाता है। शनि एक राशि में ढाई वर्ष तक रहता है। इस प्रकार 'साढ़ेसाती' की संपूर्ण अवधि साढ़े सात वर्ष की मानी जाती है। सामान्यतः साढ़ेसाती अशुभ व कष्टप्रद मानी जाती है, परंतु यह एक भ्रांत धारणा है। कुण्डली में स्थित शनि की स्थिति को देखकर ही शनि की साढ़ेसाती का फल कहना चाहिए।
 
ढैय्या -
इसी प्रकार शनि जब गोचर में जन्मकालीन राशि से चतुर्थ व अष्टम भाव में स्थित होता है तब इसे शनि का 'ढैय्या' या 'लघु कल्याणी' कहा जाता है। इसकी अवधि ढाई वर्ष की होती है। इसका फल भी साढ़ेसाती के अनुसार ही होता है।
 
शनि पाया विचार -
जन्मकालीन राशि से जब शनि 1, 6, 11वीं राशि में हो तो सोने का पाया, 2, 5, 9वीं राशि में हो तो चांदी का पाया, 3, 7, 10वीं राशि में हो तो तांबे का पाया तथा 4, 8, 12वीं राशि में हो तो लोहे का पाया माना जाता है। इसमें सोने का पाया सर्वोत्तम, चांदी का मध्यम, तांबे व लोहे के पाये निम्न व नेष्ट माने जाते हैं।
 
शनि शांति के उपाय -
 
1. शनि की प्रतिमा पर सरसों के तेल से अभिषेक करना।
2. दशरथ द्वारा रचित शनि स्तोत्र का पाठ।
3. हनुमान चालीसा का पाठ व दर्शन।
4. शनि की पत्नियों के नामों का उच्चारण।
5. चींटियों के आटा डालना। 
6. डाकोत को तेल दान करना। 
7. काले कपड़े में उड़द, लोहा, तेल, काजल रखकर दान देना।
8. काले घोड़े की नाल की अंगूठी मध्यमा अंगुली में धारण करना।
9. नौकर-चाकर से अच्छा व्यवहार करना।
10. छाया दान करना।
 
ALSO READ: शनिदेव के यह 5 मंत्र, करेंगे हर कष्टों का अंत

ALSO READ: यह 8 सरलतम उपाय, शनि के हर दोष से बचाए....

ALSO READ: क्या और कैसी होती है शनि की साढ़ेसाती?
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

Weekly Horoscope: 12 अक्‍टूबर से 18 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर 2026: 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख