sundarkand
✕

खराब राहु का संकेत है रात में बार बार नींद टूटना, जानिए सरल 10 उपाय

Updated: मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (11:07 IST)
Rahu grah ke upay in hindi
12 अप्रैल 2022 को करीब 18 साल 7 महीने बाद राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा और केतु तुला राशि में प्रवेश करेगा। राहु आपकी राशि के जिस भी भाव, घर या खाने में गोचर करेगा उसके अनुसार आप उपाय करके इनके बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।
 
 
राहु के खराब होने के संकेत (Rahu kharab hone ke sanket) :
 
1. घर की दहलीज का दब जाना, खराब हो जाना।
2. सीढ़ियों का वास्तु अनुसार नहीं बनना या खराब रहना।
3. शौचालय का गंदा या टूटा फूटा रहना।
4. घर का नैऋत्य कोण दूषित होना।
5. पेट के बदल ही सोते रहना।
6. अतीत का रोना रोते रहना और भविष्य की कल्पना कर खयालीपुलाव पकाना। 
7. काला जादू, तंत्र, टोना आदि के चक्कर में पड़ना।
8. अनावश्यक कल्पना, आशंका, कुशंका, डर और बेचैनी का बना रहना।
9. रात को नींद न आना। बार-बार नींद टूटना। रात को सपने ही सपने ही आना।
10. दिमाग में विचार या निर्णयों का बार-बार बदलते रहना। 
12. पानी, आग और ऊंचाई से ज्यादा डरना।
13. किसी पर भी विश्वास नहीं करना आदि।
14. दूसरों के खिलाफ षड़यंत्र की बातें सोचना।
15. भयभीत करने वाले स्वप्न आना या चमककर उठ जाना।
16. अचानक शरीर अकड़ने लगे।
17. बेकार के दुश्मन पैदा होना।
18. बेईमान या धोखेबाज बन जाना।
19. मद्यपान करना।
20. अतिसंभोग करना।
21. सिर में चोट लग जाना।
22. घटना दुर्घटना का बढ़ जाना।
23. गृहकलह करते रहना।
24. दिमाग में भ्रम बना रहना। हमेशा भ्रमित ही रहना।
25. राहु वाले स्थान पर रहना। जैसे जहां मटन-मांस बिकता है, शराब बिकती हो आदि।
rahu ketu ka rashi parivartan
राहु के खराब प्रभाव से बचने के उपाय (Rahu kharab ke upay): 
 
1. गुरु के सभी उपाय करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
2. हनुमान जी या सरस्वती माता की पूजा करें।
 
3. ससुराल पक्ष से संबंध अच्‍छे बनाकर रखें। 
 
4. अनावश्‍यक विचार और खयालों से दूर रहें।
 
5. कोयले, जौ या अनाज को दूध में धोकर बहते पानी में बहाएं या तिल, जौ या मूली किसी हनुमान मंदिर में दान करें।
 
6. बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करें।
 
7. गोमेद धारण करें।
 
8. किसी मेहतर को शराब, मांस दान में दें।
 
10. सोते समय सिर के पास किसी पत्र में जल भरकर रखें और सुबह किसी पेड़ में डाल दें। यह प्रयोग 43 दिन करें।
 
नोट : इनमें से कुछ उपाय विपरीत फल देने वाले भी हो सकते हैं। कुंडली की पूरी जांच किए बगैर उपाय नहीं करना चाहिए। किसी लाल किताब के विशेषज्ञ को कुंडली दिखाकर ही ये उपाय करें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख