Hanuman Chalisa

फरवरी माह के तारे-सितारे, ग्रह-नक्षत्र और ज्योतिष संयोग पर एक नज़र

सोमवार, 31 जनवरी 2022 (14:17 IST)
zodiac signs Astrology: फरवरी 2022 में पांच ग्रहों का परिवर्तन हो रहा है और साथ ही पंचग्रही योग भी बन रहा है। पूरे माह 5 ग्रहों के गोचर के साथ ही मकर में 4 ग्रहों की युति से केदार योग का निर्माण भी हो रहा है। आओ एक नज़र डालते हैं फरवरी माह के ग्रह परिवर्तन और ग्रहों के राशि परिवर्तन पर।
 
 
फरवरी माह के ग्रह योग : ज्योतिषों की गणना के हिसाब से फरवरी महीने के शुरुआत में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि ग्रह का युति का संयोग बन रहा है। मकर राशि में शनि, मंगल और बुध ग्रह की युति बनेगी। चंद्रमा दोबारा से मकर राशि में और शुक्र ग्रह भी मकर राशि में फरवरी महीने के आखिरी दिन में आ जाएंगे। फिर पंचग्रही को योग का संयोग बनेगा। पूरे माह 5 ग्रहों के गोचर के साथ ही मकर में 4 ग्रहों की युति से केदार योग का निर्माण भी हो रहा है। 2 फरवरी से 10 फरवरी तक गुप्त नवरात्रि भी रहेगी।

षड्ग्रह योग : वर्तमान में मकर राशि में शनि और बृहस्पति विराजमान है। बीते माह सूर्य और शुक्र का प्रवेश भी मकर राशि में होने से मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। 5 फरवरी को वक्री बुध का भी इसमें प्रवेश होगा। इसके बाद 9 फरवरी को रात को चन्द्रमा भी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे मकर राशि में एकसाथ छह ग्रह शनि, बृहस्पति, सूर्य, शुक्र, बुध एवं चन्द्रमा मौजूद रहेंगे। इससे मकर राशि में षड्ग्रह योग बनेगा जो ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत दुर्लभ संयोग है।
 
सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा, सूर्य-बृहस्पति से जीवात्मा योग, बृहस्पति-चन्द्रमा से गजकेसरी योग और शुक्र-चन्द्रमा से लक्ष्मी योग बनेंगे। ये सभी शुभ योग हैं। शनि-चन्द्रमा की युति से विष योग, सूर्य-चन्द्रमा से अमावस्या योग बनेगा जो तनाव बढ़ाने वाले योग हैं, लेकिन इस पूरे षड्ग्रह योग में सबसे अच्छी बात ये है के चारों शुभ ग्रह (बृहस्पति, शुक्र, बुध, चन्द्रमा) एकसाथ आ गए हैं। 
 
 
फरवरी माह 2022 के ग्रह गोचर ( Planet transit February 2022 ) :
 
शनि ग्रह (Saturn) : 18 जनवरी को शनि मकर में अस्त होकर अब 22 फरवरी को उदित होंगे। शनि 22 फरवरी की रात 10 बजकर 50 मिनट पर उदित होंगे।
 
सूर्य ग्रह (Sun) : 13 फरवरी को सूर्य ग्रह मकर से निकलकर करीब 3 बजकर 12 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
 
बुध ग्रह (Mercury) : 4 फरवरी को बुध ग्रह करीब 09 बजकर 16 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं।
 
मंगल ग्रह (Mars) : 26 फरवरी को मंगल ग्रह धनु राशि से निकलकर दोपहर 02 बजकर 46 मिनट पर अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे।
 
शुक्र ग्रह (Venus) : 27 फरवरी शुक्र ग्रह भी प्रातः 9 बजकर 53 मिनट पर मकर राशि में अपना गोचर करेंगे।
 
नोट: पंचांगभेद और मतांतरभेद से समय में थोड़ा बहुत परिवर्तन संभव है।

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

10 July Birthday: आपको 10 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: इन 5 राशियों को मिल सकता है अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की

अगला लेख