biodatamaker

जून माह 2022 में क्या होगी ग्रहों की स्थिति, कौन-सा ग्रह बदलेगा अपना घर

Updated: रविवार, 29 मई 2022 (09:38 IST)
June 2022 planetary change : इस वक्त अप्रैल माह से ही शनि कुंभ में, गुरु मीन में, राहु मेष में और केतु तुला में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जबकि चंद्रमा सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करता है। आओ जानते हैं जून माह 2022 के ग्रह परिवर्तन।
 
 
1. सूर्य (Surya gochar 2022) : सूर्य ग्रह 15 मई 2022 रविवार से वृषभ राशि में गोचर कर रहा है जो अब 15 जून, 2022 को शाम 12:19 बजे मिथुन राशि में गोचर करेगा। सूर्य का गोचर 15 जून 2022, बुधवार को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में होगा जहां वाह 16 जुलाई 2022, तक रहेगा और इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा।
 
2. मंगल (Mangal gochar 2022) : मंगल ग्रह 17 मई को 2022 की सुबह 9:52 बजे से मीन राशि में गोचर कर रहा है जो अब 27 जून, 2022 को सोमवार की सुबह 6:00 बजे मेष राशि में गोचर कर जाएगा।
 
3. बुध (Budha gochar 2022) : बुध ग्रह 25 अप्रैल 2022 से वृषभ राशि में है। 10 मई को शाम 5:16 बजे इसी राशि में वक्री हुआ था। इसके बाद 13 मई, शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर अस्त हो गए थे। 03 जून, शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मार्गी होंगे। फिर 02 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश 23 दिनों कर करते हैं, लेकिन इस बार बुध एक ही राशि में करीब दो महीने तक रहेंगे।
 
4. शुक्र (Shukra gochar 2022) : शुक्र 23 मई, 2022 की शाम 8:39 बजे से ही मेष राशि में गोचर कर रहा है। अब वह 18 जून 2022 को शनिवार की सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेगा। इसके बाद शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। 
 
5. शनि (Shani gochar 2022) : शनि ग्रह 29 अप्रैल से ही कुंभ राशि में गोचर कर रहा है जहां रहकर अब वह 5 जून 2022 को वक्री होने जा रहे हैं। शनि कुंभ राशि में वक्री 5 जून 2022, शनिवार को सुबह 4:14 बजे होंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख