ramcharitmanas

जून माह में क्या होगी ग्रहों की स्थिति, कौनसा ग्रह बदलेगा अपना घर

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (18:32 IST)
जून माह में कौनसा ग्रह किस राशि में कब गोचर करेगा और क्या होगी उसकी चाल? आओ जानते हैं जून 2020 की ग्रहों के घर बदलने की स्थिति।
 
1. सूर्य का राशि परिवर्तन : 14 जून, 2020 को सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश होगा। फिलहाल सूर्य वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। कुछ विद्वानों अनुसार यह 15 जून को प्रात: 6 बजकर 45 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
 
2. मंगल का राशि परिवर्तन : 18 जून, 2020 को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेगा। कुछ विद्वानों अनुसार यह कुंभ राशि से निकलकर रात्रि में 9 बजकर 35 ‍मिनिट पर मीन राशि में गोचर करेगा। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह बृहस्पति द्वारा शासित है, बृहस्पति और मंगल आपस में मित्र हैं। जल तत्व की राशि में अग्नि तत्व प्रधान ग्रह मंगल के गोचर से भावनाओं पर प्रभाव पड़ सकता है।
 
3. बुध का राशि परिवर्तन : 18 जून, 2020 को बुध ग्रह मिथुन राशि में रात्रि 8 बजकर 43 मिनिट पर वक्री होंगे। 24 मई वे अपनी स्वराशि में मार्गी थे। 12 जुलाई को पुन: मिथुन में मार्गी होंगे।
 
4. गुरु का राशि परिवर्तन : 30 जून, 2020 को वक्री बृहस्पति ग्रह मकर राशि में निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। कुछ विद्वानों अनुसार यह 29 जून को रात्रि 4 बजकर 46 मिनिट पर धनु में गोचर करेगा। अंग्रेजी दिनमान से 30 जून ही हो जाता है। गुरु महाराज अपनी नीच राशि से निकल अपनी मूलत्रिकोण राशि धनु में वक्री ही रहेंगे। 20 नबंवर 2020 को पुन: मकर में जाएंगे।
 
5.शुक्र का राशि परिवर्तन : 25 जून को वृषभ का वक्री शुक्र रात्रि 4 बजकर 28 मिनट पर मार्गी होगा। 01 अगस्त को वृषभ से निकलकर मिथुन में जाएगा।
 
पिछले माह से ही शनि मकर में वक्री ही चल रहे हैं जो 29 सितंबर तक रहेंगी। राहु मिथुन में और केतु धनु में गोचर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (4 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

अगला लेख