suvichar

युवा और सुकुमार ग्रह है बुध, कुंडली में शुभ बनाना है तो 2 मंत्र और 6 उपाय जरूर पढ़ें

Updated: बुधवार, 12 जून 2019 (15:19 IST)
बुध युवा, राजकुमार, आकर्षक और सुकुमार ग्रह माने गए हैं। आइए जानें उन्हें कैसे शुभ बनाया जाए... 
 
एकाक्षरी बीज मंत्र- 'ॐ बुं बुधाय नम:।'
तांत्रिक मंत्र- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।'
जप संख्या- 9,000 (9 हजार)।
 
(कलियुग में 4 गुना जाप एवं दशांश हवन का विधान है।)
 
दान सामग्री- हरा वस्त्र, मूंग, हरे फल, स्वर्ण, कांस्य पात्र, गजदंत, घी।
 
(उक्त सामग्री को हरे वस्त्र में बांधकर उसकी पोटली बनाएं तत्पश्चात उसे मंदिर में अर्पण करें अथवा बहते जल में प्रवाहित करें।)
 
दान का समय- सूर्योदय से 5 घटी छोड़ शेष पूरा दिन।
 
हवन हेतु समिधा- अपामार्ग।
 
औषधि स्नान- अक्षत, गोरोचन, विधारा की जड़, शहद, जायफल मिश्रित जल से।
 
अशुभ प्रभाव कम करने हेतु अन्य उपयोगी उपाय।
 
* बुधवार को किन्नरों को चूड़ियां दान करें।
* तोते को पिंजरे से मुक्त करें।
* किसी बटुक को शास्त्र पुस्तक दान करें।
* 27 मूंग के दाने और कांसे का टुकड़ा बुधवार को बहते जल में प्रवाहित करें
* छेद वाला तांबे का सिक्का बहते जल में प्रवाहित करें।
* बुध यंत्र को स्वर्ण अथवा पीतल के पत्र पर उत्कीर्ण कर नित्य पूजा करें।
 
--
नोट : इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। इसमें शामिल तथ्य तथा विचार/विश्लेषण वेबदुनिया के नहीं हैं और वेबदुनिया इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है
 
साभार : ज्योतिष : एक रहस्य
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

अगला लेख