1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (7.4.2010)

बुधवार, 7 अप्रैल 2010

ज्योतिष
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- वैशाख, पक्ष- कृष्ण, तिथि- नवमी दिवसपर्यंत, हिजरी सन्- 1431, मु. मास- रबि उल आखिर, तारीख- 21, नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा रात्रि 26.28 पश्चात श्रवण, योग- शिव दिन 12.53 पश्चात सिद्ध, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चन्द्रमा- मकर राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- सामान्य

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

मुहूर्त- शिक्षा प्रारंभ करने का मुहूर्त।

कार्य की अनुकूलता के लिए- गाय या बकरी को हरा चारा खिलाएँ

उपयोगी ज्ञान- स्वप्न में आकाश देखने से स्वयं को उन्नति मिलने की संभावना रहती है

शुभ समय- प्रात: 07.16 से 08.45 दिन 02.38 से 04.07।

सुझाव- यदि हो सके तो दिन 12.28 से 02.02 के मध्य शुभ कार्य न करें