1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. budh-gochar-kark-rashi-2026-12-rashiyon-ka-rashifal

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

budh in kark rashi 6 ko labh
बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार के कारक ग्रह बुध 5 अगस्त 2026 को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 5 तारीख और बुधवार का यह दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग कुछ विशेष राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित होने वाला है। अगर आपकी राशि भी इन 6 भाग्यशाली राशियों में शामिल है, तो आने वाला समय आपके करियर, आर्थिक स्थिति और मान-सम्मान में जबरदस्त उछाल लाने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को बुध के इस गोचर से सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।
 

ये हैं वो 6 लकी राशियां जिन्हें मिलेगा बंपर फायदा

1. मेष राशि (Aries)— संपत्ति और पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर चौथे (सुख, संपत्ति व माता) भाव में हो रहा है, जो शुभ परिणाम देगा।
प्रॉपर्टी के काम होंगे पूरे: नया मकान, वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो काम आगे बढ़ेगा।
पारिवारिक शांति: माता जी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी।
बड़े लोगों से संपर्क: समाज के प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगी।

2. मिथुन राशि (Gemini)— आर्थिक स्थिति में आएगा उछाल

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और इस गोचर के दौरान आपके दूसरे (धन व वाणी) भाव में रहेंगे।
धन लाभ: आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
करियर व वाणी: आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। खासकर शिक्षा, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी।
सुख-सुविधाएं: घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई मनपसंद उपहार या नए आभूषण मिलने के योग हैं।
 

3. कन्या राशि (Virgo)— करियर और व्यापार में छप्परफाड़ सफलता

कन्या राशि के स्वामी बुध का लाभ भाव (11वें भाव) में जाना आपके लिए सबसे ज्यादा फलदायी रहने वाला है।
आमदनी में वृद्धि: आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और व्यापार में मोटा मुनाफा हाथ लगेगा।
प्रमोशन के योग: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, सैलेरी हाइक या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
प्रॉपर्टी से फायदा: जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में मनचाहा लाभ होगा और परिवार में संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
 

4. तुला राशि (Libra)— कार्यक्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान

तुला राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आपके 10वें (कर्म व कार्यक्षेत्र) भाव में होने जा रहा है।
नौकरी में तरक्की: ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
व्यापार में बढ़त: बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों को पछाड़कर आप आगे निकलेंगे।
विदेश से मुनाफा: अगर आपका काम विदेश या अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़ा है, तो बड़े धन लाभ के संकेत हैं।

5. धनु राशि (Sagittarius)— अचानक धन लाभ और गुप्त सफलता

धनु राशि वालों के लिए आठवें भाव में बुध का गोचर अप्रत्याशित सफलता लेकर आ रहा है।
अचानक लाभ: मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों के बावजूद आपको अपने कामों में सफलता और अचानक धन लाभ मिल सकता है।
मान-सम्मान: आपकी समझदारी और सटीक निर्णय क्षमता से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
ऊर्जा और उत्साह: आप पहले से ज्यादा सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
 

6. कुंभ राशि (Aquarius)— शत्रुओं पर विजय और प्रतियोगिता में सफलता

कुंभ राशि के लिए बुध का छठे भाव में जाना एक मजबूत और सकारात्मक स्थिति बना रहा है।
प्रतियोगी परीक्षाओं में जीत: छात्रों और कंपटीशन की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है।
कर्ज से मुक्ति: धन लाभ के नए मौके मिलेंगे, जिससे पुराने कर्जों से राहत पाई जा सकती है।
क्रिएटिव फील्ड में वाहवाही: लेखन, कला, डिजाइनिंग, मीडिया या रिसर्च से जुड़े लोगों की प्रतिभा का लोहा माना जाएगा।
अगला लेख
सावन के सोमवार में ज़रूर चढ़ाएं 'शिवा मुट्ठी': जानिए वो 1 चीज़ जो दूर करेगी पैसों की तंगी