1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (7.2.2010)

रविवार, 7 फरवरी 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- शिशिर, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- नवमी सायं 06.16 पश्चात दशमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- सफर, तारीख- 22, नक्षत्र- अनुराधा रात्रि 26.05 पश्चात जेष्ठा, योग- ध्रुव रात्रि 11.10 पश्चात व्याघात, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- वृश्‍चिक राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- उत्तम।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

दिन का पर्व- श्री रामदास नवमी।

मुहूर्त- आभूषण क्रय करने का मुहूर्त।

कार्य की अनुकूलता के लिए- सायंकाल गुगल धूप घर के प्रत्येक कमरे में दें।

उपयोगी ज्ञान- मोबाइल पर श्लोक के बजाय भजन रिंग टोन में लगाना अधिक शुभ रहता है।

शुभ समय- प्रातः 10.16 से 11.45 दिन 02.09 से 3.40 तक।

सुझाव- महत्वपूर्ण न हो तो सायं 04.52 से 06.16 के मध्य शुभ कार्य टालें।