1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (2.8.2010)

jyotish muhurt | आज के मुहूर्त (2.8.2010)

सोमवार, 2 अगस्त 2010

ज्योतिष आज के मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- कृष्ण, तिथि- सप्तमी रात्रि 08.00 पश्चात अष्टमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शाबान, तारीख- 20, नक्षत्र- अश्विनी रात्रि 27.55 पश्चात भरणी, योग- शूल रात्रि 28.12 पश्चात गंड। सूर्योदयकालीन करण- विष्टि। चंद्रमा- मेष राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

दिन का पर्व- श्रावण सोमवार प्रारंभ, महाँकाल शोभायात्रा।

कार्य की अनुकूलता के लिए- दर्पण में स्वयं का चेहरा देखकर दिन के कार्य प्रारंभ करें।

उपयोगी ज्ञान- शिवलिंग की जलाधारी में जल निकलने की दिशा उत्तर की ओर होना शुभ होती है।

शुभ समय- दिन 10.30-12.26 दिन 04.06-06.07।

सुझाव- आवश्यक न समझें तो प्रात: 07.31 से 09.15 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य न करें।