1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (1.2.2010)

Shubh muhoort | आज के मुहूर्त (1.2.2010)

सोमवार, 1 फरवरी 2010

शुभ मुहूर्त
WD
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- तृतीया रात्रि 24.57 पश्चात चतुर्थी, हिजरी सन्- 1431, मु. मास- सफर, तारीख- 15, नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 27.56 पश्चात उत्तराफाल्गुनी, योग- शोभन दिन 02.25 पश्चात अतिगण्ड, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- सिंह राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- सामान्य।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

मुहूर्त- मुण्डनादि कार्य का मुहूर्त।

कार्य की अनुकूलता के लिए- श्वेत खाद्य पदार्थ दान करें।

उपयोगी ज्ञान- कुंभ राशि वालों को अपना मोबाइल हमेशा कवर में रखने से अनुकूलता आत‍ी है।

शुभ समय- प्रात: 10.21 से 11.52 दिन 2.27 से 03.59 ‍तक।

सुझाव- संभव हो तो प्रात: 08.30 से 09.53 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य न करें।