dharma sangrah

नीलम रत्न : रंक को राजा और राजा को रंक बना देता है यह चमकीला नीला रत्न

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (09:45 IST)
Neelam Gems Stone 
 
नीलम (Neelam) शनि का रत्न है, यह चमकीला हो‍ता है। इसमें रंक को राजा और राजा को रंक बना देने की शक्ति है। नीलम रत्न को अंग्रेजी में 'सफायर' (sapphire) कहते हैं।
 
कहां पाया जाता है- नीलम रत्न कश्मीर में पाया जाता है। कश्मीरी नीलम अतिश्रेष्ठ माना जाता है। नीलम कुरुन्दम वर्ग का रत्न माना जाता है। एल्युमिनियम आक्साइड और कुरुन्दम के संयोग से इसकी सृष्टि होती है। कश्मीर के अलावा चीन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, थाइलैंड, जावा, श्रीलंका और काबुल के पास भी यह पाया जाता है। 
नीलम के बारे में जानिए- नीलम मूल्यवान रत्नों की श्रेणी में शामिल है। असली नीलम रत्न को विशेष ग्रह स्थितियों में ही धारण करना चाहिए। नीलम के अलावा कटहला, काकानीली आदि शनि के उपरत्न होते हैं। इन्हें नीलम के स्थान पर पहना जा सकता है।

शनि के लिए अक्सर ज्योतिषी नीलम रत्न को पहनने की सलाह देते हैं, लेकिन बता दें कि यह रत्न हर किसी को फायदा नहीं देता है, यदि इसे धारण करने से पहले कुछ आवश्‍यक बातें समझ ली जाएं तो फिर इसे पहनना उचित हो सकता है। 
 
नीलम ऐसा रत्न है जिसे धारण करने के बाद बहुत ही कम समय में यह अपना शुभ-अशुभ प्रभाव दिखा देता है। अत: नीलम धारण करने से पूर्व आइए जानते हैं कुछ खास बातें- 
  
- जन्मांक में शनि, गुरु का नवपंचम योग है तथा शनि ग्रह का अन्य किसी ग्रह से प्रतियोग नहीं तब नीलम धारण करने पर विचार करना चाहिए।
 
- शनि ग्रह का सूर्य, चंद्र, मंगल से युति अथवा दृष्टि संबंध होने पर व्यक्ति को नीलम नहीं धारण करना चाहिए।
 
- शनि ग्रह शुभ भावों का स्वामी हो तथा निर्बल स्थिति में हो, तब किसी विद्वान व्यक्ति की सलाह से नीलम रत्न पहनना चाहिए।
 
कैसे जानें फायदा हो रहा हैं या नुकसान- 
 
नीलम रत्न के फायदे
- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
- आय के स्रोत बढ़ेंगे।
- बीमारियां दूर होंगी।
- सकारात्मक बढ़ेगी। 
- सुख-संपदा, ऐश्वर्य मिलेगा। 
- नकारात्मकता कम होगी। 
- एकाग्रता बढ़ेगी। 
- यदि नीलम फायदा पहुंचा रहा हैं तो वह आपको जल्दी ही प्रसिद्धि दिलाएगा। 
- आपकी कार्यकुशलता में इजाफा करेगा।
- आपके ज्ञान को बढ़ा देगा। 
- आपकी दूरदृष्टि अर्थात् आगामी भविष्य को लेकर सोचने-समझने की क्षमता बढ़ जाएगी। 
 
नीलम के नुकसान- 
- संघर्ष बढ़ेगा। 
- यदि आपको नीलम नुकसान दे रहा हैं तो बुद्धि सही की जगह विपरीत दिशा में कार्य करने लगेगी।
- आर्थिक नुकसान होगा।
- आंखों से संबंधित संक्रमित रोग होगा।
- दुर्घटना या क्षति होगी।
- डिप्रेशन बढ़ेगा।
- विचित्र सपने आएंगे।
- सेहत खराब होगी।  
- बिना किसी कारण हाथ-पैरों में जबर्दस्त दर्द का अनुभव होगा।

नीलम आपको राजा भी बना सकता हैं और रंक भी, अत: इसे पहनने से पहले योग्य ज्योतिषी से कुंडली दिखाने के बाद ही नीलम पहनना उचित रहेगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Gems Stone

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

अगला लेख