Hanuman Chalisa
✕

रत्न : कब, कितनी रत्ती का व किस रंग का पहनें

Updated: शनिवार, 17 जून 2017 (12:27 IST)
हमारे शरीर में ओरा होती है, यह नौ रंगों से प्रभावित होती हैं। इन्हीं नौ रंगों का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। आपने वर्षा के दिनों में इंद्रधनुष आकाश मंडल में देखा होगा। वहीं रंग हमारे शरीर के इर्द-गिर्द होते हैं। 
 
जिन रंगों की अधिकता हो जाती है, तब उस रंग के गुणों की अधिकता होने से अनावश्यक ही बाधा आती है या फिर उस रंग की कमी से कार्य क्षमता में रूकावट आने से काम नहीं बनता या अति आत्मविश्वास से हमें कई बार लाभ की जगह नुकसान होता है। 
  
रत्न भी गहरे रंग के, कुछ हल्के रंग के आते हैं। रत्नों में भी कुछ खास बात होती है, कुछ पारदर्शी तो कुछ हल्के पारदर्शी तो कुछ अपारदर्शी भी होते हैं। एक अच्छा ज्योतिषी इन सब बातों को जानकर व आपकी पत्रिकानुसार ग्रहों की स्थिति जानकर व वर्तमान में ग्रहों की स्थिति, उनकी डिग्री को जानकर, कौन-सा रत्न व किस रंग का किस अनुपात में पहनना है यह बात वही जानता है। तभी रत्नों का सही लाभ पाया जा सकता है। 
 
मान लीजिए किसी को पुखराज पहनना है तो उस जातक को कितनी रश्मियों की जरूरत है व कितने समय के लिए उसको धारण करना है उस जातक की पत्रिका देखकर ही पता लगाया जा सकता है। किसी को पीले रंग की ज्यादा जरूरत है, तो उसे गहरे पीले रंग का पुखराज पहनाने से लाभ होगा। किसी को पीला रंग कम चाहिए या संतुलन हेतु रत्न धारण कराना है, तो उसके हिसाब से रत्न पहनाने पर लाभ होगा। 
 
इसी प्रकार अन्य रत्नों के रंगों के बारे में जानकर लाभ पाया जा सकता है। अब मोती को लें, मोती सफेद होता है व शीतलता का कारक है। किसी को सफेद रंग की आवश्यकता है तो उसे मोती पहनना चाहिए, लेकिन यदि उसे सफेद रंग की आवश्यकता तो है लेकिन ऊष्मा की आवश्यकता है, शीतलता की नहीं तो उसे सफेद मूंगा ही धारण करवाने पर अपेक्षित लाभ मिल सकेगा, ना की मोती से। 

ALSO READ: सावधान, रत्न पहनने से पहले इसे जरूर पढ़ें

ALSO READ: हर बीमारी का इलाज है रंगबिरंगे रत्नों के पास....
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

19 October Birthday: आपको 19 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख