suvichar

आर यू लकी गाय?

मैनेरिज्म से जानिए फ्यूचर

Written By WD
Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2010 (09:16 IST)
- भारती पंडि त

ND
भाग्यशाली होना वैसे तो कुण्डली के ग्रहों की स्थिति से ही बताया जाता है। इसके लिए हाथ की रेखाओं का सहारा लिया जाता है। यदि इतनी जानकारी किसी को न हो तो वह अपने शारीरिक लक्षणों के सहायता से भी पता लगा सकता है कि भाग्य उसका कितना साथ दे रहा है :

आप भाग्यशाली ही पैदा हुए हैं यदि आपके शरीर में नीचे लिखे लक्षण हैं:

* आपका माथा चौड़ा है और इस पर तीन सीधी रेखाएँ मौजूद हैं। माथे पर बाल आगे गोलाई लिए आ रहे हों।
* आपकी आँखे बड़ी व सामान्य गहराई की है और उनमें तेज (चमक) है।
* आपकी नाक पतली व सीधी है व आगे से ढलकी हुई नहीं है, सामान्य है।

WD
* आपके कान कुछ बड़े और आगे की तरफ निकले हुए है।
* आपके होंठ स्वाभाविक कोमल, पतले और गुलाबी रंगत लिए हैं।
* आपके दाँत एक जैसे है, उनमें रिक्त स्थान नहीं है या कम हैं।

* आपकी जीभ का रंग गुलाबी है और वह आगे से पतली है।
* आपकी भौंवे सर के बालों से एक रंग हल्की है, उन पर बाल कम नहीं है और वे बीच में जुड़ जाती है।
* आपके हाथ घुटनों तक या उनके नीचे जाते हो।

* आपके हाथों में हथेली और अँगु‍लियों की लंबाई का अनुपात बराबर हो।
* चलते समय पैर सीधे पड़ते हों।
* पैर के तलवे जमीन को स्पर्श न करें वरन बीच में से थोड़े उठे रहे।

यदि ये लक्षण आपके शरीर में हो तो आप भाग्य लेकर ही पैदा हुए है। बस जरूरत है सही रास्ता चुनकर उसे कैश करने की। जिनके शरीर में ये लक्षण नहीं है, सफलता व भाग्य का साथ उन्हें भी मिलता है मगर मेहनत अधिक करनी पड़ती है और लंबे समय तक लगे रहना पड़ता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

23 August Birthday: आपको 23 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्य मालिका में पाकिस्तान को लेकर क्या लिखा है? जानिए इस देश के भविष्य को लेकर की गई बड़ी भविष्यवाणी

Sawan Somwar 2026: श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व जानें