ramcharitmanas

इस बार 11 दिन पहले मनेगा रक्षाबंधन का पर्व और साल 2026 में 20 दिन देरी से आएंगे ये त्योहार

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2025 (11:12 IST)
Important days in Year 2025-2026: हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार 06 जुलाई 2025, दिन रविवार को देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास भी आरंभ हो गया है और अब इन 4 महीनों में लगातार कई बड़े तीज-त्योहार आने वाले हैं, लेकिन इनमें सबसे खास बात यह है कि इस साल यानी वर्ष 2025 में आषाढ़ पूर्णिमा से लेकर पूरा सावन मास, राखी पर्व, जन्माष्टमी, गणेशत्सव तथा शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी/ दशहरा और फिर दीपावली का 5 दिवसीय त्योहार दो वर्षों की तुलना में इस बार ग्यारह दिन पहले आ रहे हैं।ALSO READ: सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?
 
2026 में अधिक मास: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कैलेंडर सौरमास/सौर महीना पर आधारित यानी 365 दिनों का होता है, जबकि हमारे पंचांगों की गणना चंद्रमास पर आधारित होती है और यह 354 दिनों का होता है। ऐसे में प्रतिवर्ष पड़ने वाले इन 11 दिनों के भेद को पूरा करने के लिए हर 3 साल में अधिकमास आता है। इससे पहले श्रावण अधिक मास वर्ष 2023 में पड़ा था और अब अगले साल यानी 2026 में फिर से ज्येष्ठ अधिक मास लगेगा, जिसका समय 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक रहेगा।
 
जुलाई 2025 के तीज त्योहार : इन चार महीने पड़ने वाले तीज-त्योहारों के बारे में पंडितों की मानें तो सावन मास 11 जुलाई से शुरू होगा, 09 अगस्त को भाई-बहन के पवित्र बंधन का पर्व रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा, तत्पश्चात जन्माष्टमी 16 अगस्त, 10 दिवसीय गणेश उत्सव पर्व 27 अगस्त से तथा 06 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तथा 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि और 02 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली लक्ष्मी पूजन का पर्व तथा उसके बाद 01 नवंबर को देवउठनी एकादशी तथा तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: सावन मास में लाल किताब के ये अचूक 9 उपाय दूर करेंगे जीवन भर का संकट और होगी धन की वर्षा

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख