dharma sangrah
✕

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 29 मई 2025 (19:14 IST)
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीआईआई सम्मेलन में आतंकवाद पर पाकिस्तान को सख्त संदेश किया। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग हमारे अपने हैं, हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध हैं। वो दिन दूर नहीं जब पीओके खुद आएगा।... लेकिन इस संबंध में ग्रह नक्षत्र क्या कहते हैं। जानिए एक विश्लेषण सिर्फ वेबदुनिया पर।
 
वर्ष 2025 के ग्रह नक्षत्रों की स्थिति
ग्रहों का अब तक का खेल: 29 मार्च को शनि ने राशि परिवर्तन किया था इसके बाद 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ और फिर 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चला। यानी शनि के राशि परिवर्तन करने के 1 माह के भीतर ही यह सभी घटनाक्रम हुए। इसी प्रकार अब आशंका जताई जा रही है कि 15 मई को बृहस्पति के राशि परिवर्तन के बाद 18 मई को राहु और केतु के राशि परिवर्तन से आने वाले समय यानी जून में फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच किसी बात को लेकर तनाव होगा। हालांकि अभी युद्ध की स्थितत नहीं बनेगी।ALSO READ: नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?
 
पंचांग की भविष्‍यवाणी: पंचांग में स्पष्ट लिखा है कि कश्मीर, बलूचिस्तान और सिंध जैसे क्षेत्र में आतंक और गृहयुद्ध जैसे हालात होंगे। इसके अलावा उसमें खप्पर योग का भी वर्णन है। 15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग में भारत पाक के बीच सीमा पर तनाव होगा। इसके बाद 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक फिर से खप्पर योग बनेगा तब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बनेंगे। पंचांग में लिखी बात अब तक सत्य सिद्ध हो गई। 15 मार्च से 11 जून के बीच ही एक छोटा युद्ध जैसा कुछ हुआ। आगे 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर के बीच क्या होता है यह देखना होगा।
 
षडाष्टक योग: 18 मई से 7 जून तक मंगल और राहु का षडाष्टक योग रहेगा, इस योग के प्रभाव के चलते देश में जो हालात बने हैं वे आगे भी रहेंगे, क्योंकि इसके बाद 7 जून से 28 जुलाई तक शनि और मंगल का षडाष्टक योग जो फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उत्पन्न करेगा। ऐसा नहीं होगा तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के भीतरी हालात बहुत खराब रहेंगे। इस बीच भारत भी पूर्वोत्तर राज्यों में उलझा रहेगा। हालांकि इस बीच रशिटा और इजराइल ने जो किया वह सभी ने देगा। यानी इस योग का प्रभाव धरती के अन्य क्षेत्रों पर पड़ा।ALSO READ: भविष्य मालिका की भविष्यवाणी होगी सच, पाकिस्तान के होंगे 4 टुकड़े?
 
मंगल केतु की युति: 7 जून को सिंह राशि में आकर मंगल की युति केतु से होगी। ज्‍योतिष में केतु और मंगल दोनों ही उग्र और क्रूर स्‍वभाव के माने जाते हैं। सिंह भी उग्र स्वभाव की है। यह योग 28 जुलाई तक बन रहे है।
 
उपरोक्त विश्लेषण को देखें तो 7 अक्टूबर तक का समय बहुत खराब है जो इस समय में कुछ भी हो सकता है, लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि भारत पाकिस्तान का युद्ध इस वर्ष होना मु्श्किल है लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में बड़े परिवर्तन होंगे। ऐसे परिवर्तन जो इनके नाश को तय कर देंगे। जब हम ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव की बात करें तो यह सिर्फ भारत के संदर्भ में नहीं होते हैं। इसका प्रभाव संपूर्ण धरती पर देखा जा सकता है। यह समय अमेरिका और मुस्लिम देशों के लिए ठीक नहीं रहेगा।
वर्ष 2025 के ग्रह नक्षत्रों की स्थिति
रौद्र संवत्सर: वर्तमान में विक्रम संवत 2082 के अंतर्गत कालयुक्त सिद्धार्थ संवत्सर चल रहा है। इस संवत्सर के फलानुसार भारत में और दुनिया में युद्ध और आतंकवाद की घटओं के दर्शन होंगे, जो एक बड़े युद्ध की भूमिका तय करेंगे। इसके बाद अगले साल 19 मार्च 2026 से रौद्र नाम संवत्सर प्रारंभ होगा। यानी विक्रम संवत 2083 से प्रारंभ होगा रौद्र संवत्सर। यह देश और दुनिया में नरसंहार लेकर आएगा। तब होगा भारत और पाकिस्तान का भयानक युद्ध और तभी पीओके होगा भारत में शामिल।
 
वर्ष 2026 में बृहस्पति मचाएगा तबाही:
2 जून 2026 मंगलवार को मध्यरात्रि 02:25 पर जब बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे तो फिर से भारत पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर होगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को सिंह राशि में बृहस्पति का गोचर भारत की शक्ति को बढ़ाएगा। वर्तमान में 3 अप्रैल से 7 जून 2025 तक मंगल कर्क राशि में होकर नीच का फल दे रहा है। भारत की कुंडली में मंगल की महादशा चल रही है जो 31 मार्च 2025 से प्रारंभ हुई थी। यह दशा 2032 तक रहेगी तब तक भारत अपने पराक्रम का प्रदर्शन संपूर्ण विश्व में करके अपनी पताका लहराएगा। भारत के खिलाफ कोई भी शक्ति सफल नहीं हो पाएगी। वर्ष 2026 में भारत एक बड़े युद्ध में आएगा और 28 दिसंबर 2027 तक पाकिस्तान के कई टुकड़े हो जाएंगे।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख