Hanuman Chalisa

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 15 मई 2025 (12:52 IST)
Separate balochistan: 1948 में पाकिस्तान द्वारा जबरन बलूचिस्तान पर कब्जा करने के बाद से ही बलूच लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जंग झेड़ रखी है। बलूचिस्तान के साथ पाकिस्तान ने कैसा-कैसा अन्याय किया है उसकी लंबी सूची है। पाकिस्तानी सेना के पूर्व सेनापति टिक्का खां ने बलूचों की सामूहिक हत्याएं की थीं इसलिए आज भी वहां की जनता उन्हें 'बलूचों के कसाई' के नाम से याद करती है। कहा जाता है कि पाकिस्तान की सेना ने अब तक 2 लाख से अधिक बलूचों को मौत के घाट उतार दिया गया है और यह काम अभी भी जारी है। बलूच अब अपने अस्तित्व के संकट की लड़ाई लड़ रहे हैं। ALSO READ: बलूचिस्तान के बारे में 5 खास बातें, भविष्यवाणी- पाकिस्तान से होगा अलग?

बलूच लीडर
हाल ही में बलूच लीडर मीर यार बलोच ने 14 मई 2025 बुधवार को पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की औपचारिक घोषणा कर दी, उन्होंने दशकों से चले आ रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकार उल्लंघनों को इसकी वजह बताया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए। लिहाजा उन्होंने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील की है।ALSO READ: बलूच नेताओं ने किया पाकिस्तान से आजादी का ऐलान, भारत का साथ देने का वादा
 
अपने एक अलग देश की मांग के साथ बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) लगातार पाकिस्तान में अपने मंसूबों को अंजाम देते रहती है। डॉक्टर मारन बलोच, जिन्हें महरंग बलोच के नाम से भी जाना जाता है, एक बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज उठाती हैं। वह बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा जबरन गायब होने, गैर-न्यायिक हत्या और अन्य मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ वकालत करती हैं। इसी के साथ ही बलूचों की प्रधानमंत्री नायला कादरी भी अंतराष्ट्रीय मंचों पर बलूचों के अधिकार और उन पर हो रहे अत्याचार को उठाती रहती है। हाल ही में उन्होंने भी भारत से अपील की है कि वह बलूचों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार पर कोई एक्शन लें। भविष्यवाणी के अनुसार बलूचिस्तान के साथ न्याय होगा। वह बहुत जल्द पाकिस्तान से अलग होने वाला है।
बलूचिस्तान के बारे में भविष्यवाणी:
पंचांग की भविष्‍यवाणी: यदि किसी चंद्र मास में 5 शनिवार, 5 रविवार या 5 मंगलवार आ जाए तो खप्पर योग बनता है। 15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग बन रहा है। इसके बाद 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक खप्पर योग बना रहेगा। इस दौरान पाक अधिकृत कश्मीर, बलूचिस्तान और सिंध में गृहयुद्ध के हालात बन रहे हैं। यहां पर कुछ बड़ा परिवर्तन होने वाला है। खासकर अक्टूबर 2025 के बाद 2 जून 2026 के बीच यह परिवर्तन होगा।
 
शनि मंगल का षडाष्टक योग: 18 मई से 7 जून तक मंगल और राहु का षडाष्टक योग रहेगा। इसके बाद 7 जून से 28 जुलाई तक शनि और मंगल का षडाष्टक योग एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उत्पन्न कर सकता है। हालांकि इस बीच बलूचिस्तान और पीओके में जनता पूरी तरह पाकिस्तान के खिलाफ ह जाएगी।
 
बृहस्पति की चाल बिगाड़ देगी हाल: 14 मई को रात्रि बृहस्पति ग्रह ने वृषभ से निकलकर मिधुन राशि में अतिचारी गोचर किया। मिथुन राशि में बृहस्पति 18 अक्टूबर 2025 तक रहेंगे और इसके बाद तेज गति से कर्क राशि में चले जाएंगे। कर्क में बृहस्पति नीच के हो जाते हैं। नीच के होकर बुरा फल देंगे। इसके बाद 11 नवंबर 2025 को गुरु ग्रह वक्री हो जाएंगे और 5 दिसंबर 2025 को पुनः मिथुन राशि में वापस लौट आएंगे। इसके बाद, गुरु 2 जून 2026 तक मिथुन राशि में रहने वाले हैं। इस दौरान इन तारीखों में बृहस्पति भारत के पड़ोसी मुल्कों में तनाव को चरम पर कर देंगे। किसी भी उकवावे की कार्रवाई से भारत पाकिस्तान युद्ध फिर से प्रारंभ हो सकता है। खासकर तब जब 2 जून 2026 मंगलवार को मध्यरात्रि 02:25 पर जब बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे तो यह समय अच्‍छा नहीं माना जाएगा। यानी आशंका जताई जा रही है कि अगले साल के मध्य तक बलूचिस्तान एक अलग राष्ट्र के रूप में सक्रिय हो जाएगा।
 
भविष्य मालिका: भविष्य मालिका सहित कई भविष्यवाणियों के अनुसार पाकिस्तान के पहले टुकड़े होंगे और फिर उसका नामोनिशान ही मिट जाएगा। पाकिस्तान के साथ मिलकर लड़ने वाली शक्ति कमजोर और दयनीय हो जाएगी। ऐसा तब होगा जब जगन्नाथ पुरी मंदिर में पुजारी की सेवा के रूप में गगन गद्दी पर विराजमान होंगे और उस वक्त उड़ीसा के दिव्य सिंह राजा गादी पर होंगे तब भारत पर आक्रमण होगा।
 
मीरा अलफासा: भारत के महान अध्यात्मिक गुरु महर्षि अरविंद और उनकी शिष्या अलफासा ने 60 साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि पाकिस्तान के और भी टुकड़े टुकड़े हो जाएंगे और एक दिन पाकिस्तान नाम का कोई देश नहीं रहेगा।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 जुलाई, 2026)

03 July Birthday: आपको 3 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट: जानें आषाढ़ कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का महत्व, पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र

कब है शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व?

अगला लेख