suvichar

विवाह पंचमी है आज, जिनका विवाह नहीं हो रहा है, वे ये 5 उपाय करें खास

Updated: बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (11:35 IST)
vivah panchami
 
आज विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2021) है। हिन्दी पंचांग के अनुसार हर वर्ष मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सीता स्वयंवर हुआ था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का विवाह माता जानकी से हुआ था। आज के दिन गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाने की भी मान्यता है। जिन जातकों के विवाह में अड़चन आ रही है, उन्हें आज के दिन यह 5 उपाय अवश्य आजमाना चाहिए। 
 
Vivah Panchami Remedies 2021 विवाह पंचमी के खास उपाय 
 
1. जिन जातकों को शीघ्र विवाह करना हो आज के दिन माता सीता और भगवान राम का पूजन और उपासना करें। राम-जानकी स्तुति का पाठ करें। आज व्रत-उपवास रखने से मनचाहा वर मिल सकता है।
 
ALSO READ: विवाह पंचमी पर पढ़ें श्री राम-जानकी स्तुति, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी और जागेगा सौभाग्य

 
2. यदि विवाह में बार-बार अड़चनों का सामना करना पड़ रहा हैं तो आज श्रीरामचरितमानस की निम्न चौपाई का कम से कम 108 बार जाप अवश्‍य करें।
 
पढ़ें चौपाई- 
मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सांवरो। 
करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो॥ 
एहि भांति गौरि असीस सुनि सिय सहित हियं हरषीं अली। 
तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली॥
 
3. विवाह पंचमी के दिन श्री विष्णु और लक्ष्मी जी का गाय के दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।
 
4. आज विवाह पंचमी के दिन माता सीता को सुहाग सामग्री अर्पित करके ब्राह्मण स्त्री को दान देने से भी आपकी विवाह संबंधी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
 
5. अगर अनुकूल ग्रह न होने से विवाह में देरी हो रही है तो उस ग्रह से संबंधित सामग्री का दान विवाह पंचमी पर करने से भी जल्दी ही शुभ फल मिलते हैं।

Ram-Sita Vivah


ALSO READ: विवाह पंचमी 2021 : शुभ मुहूर्त, महत्व, तिथि, पूजा विधि, कथा और श्री राम सीता के शुभ मंत्र

ALSO READ: विवाह पंचमी 2021 कब है, जानिए श्री राम विवाहोत्सव का महत्व, शुभ मुहूर्त और सरल पूजा विधि

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख