शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Vivah Muhurat 2022 January
Written By
Last Updated : बुधवार, 24 नवंबर 2021 (18:01 IST)

जनवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त कौनसे हैं, जानिए

जनवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त कौनसे हैं, जानिए | Vivah Muhurat 2022 January
Shubh Vivah Muhurat January 2022 : नवंबर और दिसंबर में यदि आप विवाह करने से चूक गए हैं तो अगले वर्ष जनवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त नोट कर लें और जान लें कि कौनसी दिन करना चाहिए शादी।
 
1. जनवरी 2022 में विवाह की तीन तारीखें बहुत ही शुभ है। 22 तारीख, 23 तारीख और 24 तारीख। इन तारीखों के दिन विवाह करना शुभ है। 
 
2. जनवरी में 22 तारीख को शनिवार, 23 को रविवार और 24 को सोमवार है। सोमवार के दिन विवाह करना बहुत ही शुभ होगा।
 
3. जनवरी में 22 तारीख को चतुर्थी है, 23 तारीख को पंचमी है और 24 तारीख को षष्ठी और सप्तमी का मेल है। यदि आप तिथि के अनुसार करना चाहते हैं तो पंचमी तिथि और सप्तमी तिथि शुभ है। 
 
4. यदि आप नक्षत्र के हिसाब के करना चाहते हैं तो 23 तारीख को उत्तरा फाल्गुनी और 24 तारीख को हस्त नक्षत्र शुभ है।
 
5. जनवरी में 22 जनवरी को शोभन योग रहेगा। 23 और 24 तारीख को सुकर्मा योग के बाद धृति योग रहेगा। सभी योग अच्छे हैं।