शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Venus Transit In Sagittarius 2019
Written By

venus transit 2019: शुक्र के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की खुल रही है किस्मत, कहीं आपकी राशि तो नहीं

venus transit 2019: शुक्र के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की खुल रही है किस्मत, कहीं आपकी राशि तो नहीं - Venus Transit In Sagittarius 2019
21 नवंबर, गुरुवार को शुक्र ग्रह ने धनु राशि में परिवर्तन कर लिया है। शुक्र ग्रह के इस गोचर से मिल रहा है इन 5 राशियों को बहुत लाभ, जानिए वे 5 राशि कौन सी है... 
 
मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये राशि परिवर्तन भाग्य में वृद्धि के साथ कार्य सिद्ध के योग लेकर आ रहा है। नई योजनाओं की शुरुआत के साथ आर्थिक पक्ष भी मजबूत बना रहेगा। 
मिथुन राशि-
शुक्र के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यापार की दृष्टि से यह समय उत्तम रहने वाला है। इस अवधि के दौरान मिथुन राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन मधुर बने रहने के साथ प्रेम विवाह करने वाले लोगों के लिए भी यह मौका अच्छा है। 
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के इस राशि परिवर्तन से आर्थिक तौर पर फायदा मिलने वाला है। इस अवधि के दौरान कुंभ राशि के जातकों की आय में वृद्धि के साधन बढ़ने के साथ व्यापार में उन्नति के भी योग बन रहे हैं। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
धनु राशि-
धनु राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन धन, वैभव और समृद्धि के योग लेकर आने वाला है। कार्य व्यापार में उन्नति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। 
सिंह राशि-
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का ये राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं देखा जा रहा। इस अवधि के दौरान शिक्षा में सफलता मिलने के साथ आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की भी सराहना होगी। 
ये भी पढ़ें
दत्तात्रेय जयंती 2019 : 11 दिसंबर को भगवान दत्तात्रेय का अवतरण दिवस, पढ़ें सती अनुसूया की अनोखी कथा