Hanuman Chalisa
✕

शुक्र का राशि परिवर्तन 2019 : 12 राशियों पर हो रहा है बड़ा असर, वृष और तुला राशि वाले बचें गलत कामों से

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2019 (15:05 IST)
21 नवंबर, गुरुवार को शुक्र ग्रह ने धनु राशि में परिवर्तन कर लिया है। धनु राशि में शुक्र का प्रवेश होते ही धनु में चार ग्रहों का संयोग बन गया है।

3 दिसंबर तक वृष और तुला राशि वालों को संस्कारी रहना चाहिए, गलत कामों से बचना चाहिए...क्योंकि शुक्र वृष और तुला राशि वालों के मालिक होते हैं, इसलिए इन लोगों पर ज्यादा असर पड़ेगा।

इसके बाद 3 दिसबंर को शुक्र की केतु से युति होगी और 11 दिसबंर को शनि से भेंट होगी। 
 
शुक्र को शुभ फलदायी ग्रह के रूप में माना जाता है। सभी ग्रहों में जिस प्रकार से बृहस्पति को देवताओं के गुरु की उपाधि प्राप्त है, उसी प्रकार से शुक्र ग्रह को असुर के गुरु की उपाधि प्राप्त है। इसे विशेष रूप से भौतिक सुख सुविधाओं, सांसारिक सुख और जीवन में प्रेम एवं सौहार्द का कारक माना जाता है। यदि किसी की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो, तो इससे व्यक्ति को वैवाहिक और प्रेम जीवन में सफलता एवं जीवन में भौतिक सुख और सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। आइए जानें असर 12 राशियों पर 
 
मेष राशि
टीम वर्क के साथ काम करते हुए सफलता प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं से युक्त आध्यात्मिक यात्रा हो सकती है।
 
 
वृष राशि
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, जिसके फलस्वरूप आप अपनी सभी भौतिक सुख प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे।
 
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी भी विवाद को इतना बढ़ावा न दें कि बात हाथ से निकल जाए।
 
कर्क राशि
यदि कोई नयी प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाह रहे हैं, तो इस दौरान रुक जाना चाहिए, अन्यथा डील खराब हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की असावधानी न बरतें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
 
सिंह राशि
नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनके साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। जिससे विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों को उन्नति मिल सकती है। 
 
कन्या राशि
इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी के क्षेत्र में निवेश करना फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। बॉस आपके काम से खुश होंगें और आपको उनका भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
 
तुला राशि
आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल भी हो सकते हैं। आलस्य न करें। यदि आप डायबिटीज़ या ब्लड प्रेशर के मरीज़ हैं तो आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।
 
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ किसी मित्र के साथ साझेदारी में कारोबार की शुरुआत भी कर सकते हैं।
 
धनु राशि
आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें, तली भूनी चीजों से परहेज रखें।
 
मकर राशि
मकर राशि के छात्रों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को इस दौरान सुनहरा मौका मिल सकता है। यदि मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं तो काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
 
कुंभ राशि
अचानक से कहीं से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके मान मर्यादा में वृद्धि होगी और आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। परिवार में शुभ कार्य का संपन्न हो सकता है। 
 
मीन राशि
इस दौरान कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर मिलने वाली चुनौतियां आपके लिए फलदायी भी साबित होंगी।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख