Hanuman Chalisa
✕

शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियां होंगी धनवान, 11 अगस्त तक मिलेगा खूब सम्मान

Updated: सोमवार, 19 जुलाई 2021 (06:50 IST)
17 जुलाई से शुक्र का सिंह राशि में गोचर:
 
17 जुलाई 2021 को शुक्र का राशि परिवर्तन हो गया है। शुक्र इस दिन सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव सिंह राशि पर पड़ेगा। धन लाभ और खर्चे का स्वामी ग्रह होने से 4 राशि वालों को धन लाभ और फायदा होगा। इनके अलावा 8 राशियों का संभलकर रहना होगा।
 
शुक्र ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह माना जाता है। 
 
शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र के शुभ प्रभाव से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में होगी वृद्धि होती है। शुक्र 11 अगस्त तक सिंह राशि में ही रहेंगे। शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश किन लोगों के लिए शुभ रहने वाला है...
 
शुभ - सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन
 
अशुभ - मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु और मकर
 
 
सिंह राशि
शुक्र ने सिंह राशि में ही प्रवेश किया है।
शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।
सुख-समृद्दि और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
 
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
जीवन आनंद से भर जाएगा।
शुक्र देव के शुभ प्रभाव से जीवन आनंद से भर जाएगा।
 
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
सुख- सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

ALSO READ: Mangal- Shukra एक साथ, कुंडली में मंगल-शुक्र की युति के क्या होते हैं प्रभाव

ALSO READ: जुलाई माह में 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानिए आप पर कैसा होगा असर

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

अगला लेख