dharma sangrah

Varalakshmi Vrat 2023: सावन माह के अंतिम शुक्रवार को व्रत लक्ष्मी व्रत के दिन करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2023 (16:19 IST)
Varalakshmi Vrat Remedies 2023 : इस बार श्रावण मास का अंतिम शुक्रवार 25 अगस्त 2023 को पड़ रहा है। इस दिन वरलक्ष्मी व्रत किया जाएगा, जो कि धनलक्ष्मी देवी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। मां लक्ष्मी सुख-संपत्ति, धन-वैभव, ऐश्वर्य, सेहत और स्थायी लक्ष्मी का वरदान देने वाली देवी मानी गई है। यदि आप धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो यह उपाय करना ना भूलें। 
 
आइए जानते हैं यहां सरल उपाय- 
 
1. यदि आप धन, वैभव, ऐश्वर्य, सुख और संपत्ति पाने की कामना से यह व्रत कर रहे हैं तो आज के दिन मंत्र- 'ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्री ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।' का ज्यादा से ज्यादा जाप करें। 
 
2. इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु जी का अभिषेक और लक्ष्मी जी का पूजन करें। यह उपाय धनवान बनने की चाह को पूरा करेगा और धन एवं सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
 
3. शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी देवी को प्रसन्न करने हेतु सफेद, चमकीले या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करके मां लक्ष्मी जी का पूजन करें, इससे जीवन में खुशहाली का आगमन होगा। 
 
4. वरलक्ष्मी व्रत के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार श्रीफल, फल, मिठाई, मेवे, बताशे आदि का प्रसाद देवी लक्ष्मी मंदिर में अर्पित करें।
 
5. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद तिजोरी में 1 हल्दी की गांठ और 1 सिक्का रखें, इससे श्रीविष्‍णु-लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है, इससे आपकी दरिद्रता दूर होगी। 
 
6. कमल गट्टे की माला से 'ॐ कमलायै नमः' तथा 'श्री ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' इस मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन अधिक से अधिक करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) . चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Varalakshmi Vrat 2023: शुभ संयोग में रखा जाएगा वरलक्ष्मी का व्रत, जानें उपवास करने की विधि

ALSO READ: Varalakshmi Vrat 2023: वरलक्ष्मी व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा विधि व शुभ मुहूर्त

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

अगला लेख