sundarkand

30 अप्रैल से शनि हो गए हैं वक्री, 18 सितंबर 2019 तक किसे मिलेगा लाभ, किसे होगी तकलीफ

Updated: बुधवार, 1 मई 2019 (15:24 IST)
30 अप्रैल 2019 से शनि धनु राशि में वक्री हो गए हैं और 18 सितंबर 2019 को वापस धनु राशि में मार्गी हो जाएंगे। वक्री शनि का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, आइए जानते हैं- 
 
  शनि वक्री – 2019
  
शनि वक्री प्रारंभ : अप्रैल 30, 2019, (मंगलवार) सुबह 03:55 बजे
 
शनि प्रगतिशील (मार्गी) प्रारंभ : सितंबर 18, 2019, (बुधवार) सुबह 11:48 बजे
 
कुल वक्री दिन : 142 दिन
 
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि वक्री लाभदायक साबित होगी। जॉब में लाभ के साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिजनों का भी पूरा साथ मिलेगा। हालांकि हर काम में सफलता के लिए तीन गुना ज्यादा मेहनत करनी होगी। शनि भाग्य स्थान में वक्री होंगे, इसलिए भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करें।
 
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए भी शनि का वक्री होना आपको लक्ष्य की ओर काम करने के लिए प्रेरित करने वाला है। इस समय कामकाज के स्थान पर बेहद ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। पार्टनर के साथ किसी छोटी बात पर भी बहस हो सकती है। ऐसे में आपको ज्यादातर समय मौन रहने में फायदा होगा।
 
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि की वक्री गति नुकसानदेह साबित हो सकती है। काम में आपका मन नहीं लगेगा, लेकिन जीवन साथी या बिजनेस पार्टनर के साथ भी बहस हो सकती है। इस समय को धैर्य से गुजारें। हर काम में जल्दबाज़ी ना करें। 
 
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी शनि की वक्री गति के कारण काम अटक-अटक कर पूरे होंगे। इस पूरे समय शनि आपकी परीक्षा लेगा। अधीनस्थ लोगों से आप अच्छा व्यवहार करें। ज्यादा आत्मविश्वास नहीं रहने से किसी भी नए काम को करने में आपको डर लगेगा।
 
सिंह राशि
शनि की वक्री गति का सिंह राशि के जातकों की रोमांटिक लाइफ में कमी रहेगी। लाभ के अवसर कम मिलेंगे और जमा पूंजी खर्च होगी। इस समय आपको अपनी अनावश्यक खरीदारी पर नियंत्रण रखना चाहिए।
 
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य पर शनि का विपरित असर पड़ सकता है। हालांकि शनि की वक्री गति के कारण अवधि में नई योजनाएं बनेंगी और फलीभूत होंगी। इस दौरान आपके स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।
 
तुला राशि
शनि की वक्री गति के कारण तुला राशि के जातकों के काम तो बनेंगे, लेकिन हर काम में बेहद चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप मन से कमज़ोर हैं, तो आप बात-बात पर गुस्सा हो सकता है। धन के मामले में बेहद ध्यान रखने की जरूरत है।
 
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सतर्कता बरतने वाला समय है। मां के स्वास्थ्य का आपको बेहद ध्यान रखना होगा। सुख-सुविधाओं में कटौती हो सकती है। आपको मिलने वाले लाभ भी अचानक कम हो सकते हैं।
 
धनु राशि
शनि की वक्री गति की अवधि में आपको काफी सावधानी बरतने की जरुरत है। इस समय लाइफ पार्टनर के साथ बहस बाज़ी हो सकती है। घरेलू मसलों में आपका ध्यान नहीं लगेगा। कार्यस्थल पर भी माहौल उत्साहजनक नहीं रहेगा।
 
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि वक्री स्थिति इतनी फायदेमंद नहीं रहने वाली है। आप दुर्व्यसनों में फंस सकते हैं। बच्चों और घर के लोगों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। इस समय सफाई कर्मियों से आप अच्छा व्यवहार करें।
 
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि वक्री की स्थिति थोड़ी परेशानी भारी हो सकती है। जल्दबाज़ी में धन कमाने के लालच से बचें। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा।
 
मीन राशि
शनि का वक्री होना मीन राशि वाले जातकों के लिए विशेष फायदेमंद नहीं होगा। हर काम में देरी होगी। दांपत्य जीवन में पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। ज्यादा खर्चा होने से आप निराश रहेंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का अपनी राशि में प्रवेश इन 5 राशियों के लिए वरदान! करियर में तरक्की और मोटी सैलरी के योग

रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें राखी बांधने का शुभ समय और सही मुहूर्त

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–9 लौंग)

अगला लेख