ramcharitmanas
✕

जानिए साल 2020 में कौन से 5 ग्रह, कब होंगे वक्री

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (14:36 IST)
वक्री ग्रह 2020: नए साल में होंगे ये 5 ग्रह वक्री, जानें समय
 
ग्रहों की वक्री चाल से आशय है ग्रहों का उल्टी दिशा में चलना। किंतु वास्तव में कोई भी ग्रह कभी भी पीछे की ओर नहीं चलता है। ये महज एक भ्रम है। दरअसल, पृथ्वी से ग्रह की दूरी, उस ग्रह की अपनी गति के अंतर के कारण ग्रहों का उलटा चलना प्रतीत होता है। सूर्य और चंद्रमा ऐसे दो ग्रह हैं जो कभी वक्री नहीं होते हैं। जबकि राहु और केतु सदैव वक्री चाल चलते हैं। साल 2020 में पांच ग्रह वक्री होंगे। ये पांच ग्रह मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि हैं। जानिए, 5 ग्रहों के वक्री होने की तारीख और समय
 
मंगल वक्री
10 सितंबर, 2020, गुरुवार के दिन तड़के सुबह 03:52 बजे वक्री
नवंबर 14, 2020, को सुबह 06:04 बजे मार्गी 
बुध वक्री
फरवरी 17, 2020, सोमवार सुबह 06:23 बजे वक्री
मार्च 10, 2020, मंगलवार सुबह 09:18 बजे मार्गी
जून 18, 2020, गुरुवार सुबह 10:29 बजे वक्री
जुलाई 12, 2020, शनिवार दोपहर 01:56 बजे मार्गी
अक्टूबर 14, 2020, बुधवार सुबह 06:34 बजे वक्री
नवंबर 3, 2020, मंगलवार रात्रि 11:19 बजे मार्गी
बृहस्पति वक्री
मई 14, 2020, गुरुवार रात 08:01 बजे वक्री
सितंबर 13, 2020, रविवार सुबह 06:11 बजे मार्गी
शुक्र वक्री
मई 13, 2020, बुधवार दोपहर 12:14 बजे वक्री
जून 25, 2020, गुरुवार दोपहर 12:17 बजे मार्गी
शनि वक्री
मई 11, 2020, सोमवार सुबह 09:39 बजे वक्री
सितंबर 29, 2020, मंगलवार सुबह 10:40 बजे मार्गी
प्रभाव
किसी भी वक्री ग्रह का प्रभाव राशि पर उसके संबंधानुसार पड़ता है। कोई भी ग्रह चाहें वक्री हो या फिर मार्गी, वह अपनी उच्च राशि में अच्छा फल देता है, जबकि नीच राशि में वह अशुभ फलकारी होता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 17 अक्‍टूबर, 2026

17 October Birthday: आपको 17 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल और शनि का त्रिकोण दृष्टि योग, 5 राशियों के लिए पराक्रम दिखाने का समय

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

अगला लेख