dharma sangrah
✕

वैशाख माह शुरू, करें श्रीहरि विष्णु की आराधना, पढ़ें अपनी राशि का मंत्र

Updated: शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (16:45 IST)
* श्रीहरि विष्णु का प्रिय माह है वैशाख, ऐसे करें अपनी राशिनुसार आराधना 
 
ॐ विश्वं विष्णुर्वषट्कारो भूतभव्यभवत्प्रभु:। 
भूतकृभ्दूतभृभ्दावों भूतात्मा भूतभावन:।। 
 
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार वैशाख में भगवान श्रीहरि विष्णु जी की आराधना महत्वपूर्ण मानी गई है। इस माह में विष्णु जी की आराधना विशेष फलदायक होती है। इस वर्ष वैशाख मास का प्रारंभ 20 अप्रैल, शनिवार से होकर 18 मई 2019, शनिवार वैशाख पूर्णिमा तक जारी रहेगा। 
 
ज्ञात हो कि हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह से होता है अर्थात चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस, गुड़ी पड़वा से प्रारंभ होकर फाल्गुन की पूर्णिमा तक रहता है। इन 12 महीनों में वैशाख, श्रावण व कार्तिक विशेष पुण्य कार्य करने वाले होते हैं।
 
अत: विष्णु जी के साथ वैशाख में पूरे माह शालिग्राम, चांदी के बिल्वपत्र, चांदी की तुलसी, दक्षिणमुखी शंख एवं गोमती चक्र- इन पांचों को लाल कपड़े में रखकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जप करते हुए पूजन करना चाहिए। वैशाख मास में अपनी राशि अनुसार श्री नारायण का स्मरण करते हुए पूजन करें, आपके मनोरथ अवश्य पूर्ण होंगे।
आइए जानें अपनी राशिनुसार कैसे करें पूजन :- 
 
मेष : 'ॐ नारायणाय नम:'
 
वृषभ : 'ॐ षट्कारो नम:'
 
मिथुन : 'ॐ मित्राय नम:'
 
कर्क : 'ॐ हरिहर नम:'
 
सिंह : 'ॐ परमात्मने नम:'
 
कन्या : 'ॐ विश्वं नम:'
 
तुला : 'ॐ विश्वरूपाय नम:' 
 
वृश्चिक : 'ॐ मोक्षदाय नम:' 
 
धनु : 'ॐ बलभाय नम:' 
 
मकर : 'ॐ वामनदेवाय नम:' 
 
कुंभ : 'ॐ अनंताय नम:' 
 
मीन : 'ॐ भक्तवत्सलाय नम:'।  
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

गुरु गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं बृहस्पति, जानें किसे मिलेगा छप्परफाड़ धन और किसे रहना होगा सावधान

31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में महागोचर: 'युग परिवर्तन' के साथ इन 5 राशियों के शुरू होंगे सबसे अच्छे दिन!

26 October Birthday: आपको 26 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख