ramcharitmanas
✕

अधिक मास में करें तुलसी का पूजन, पढ़ें 10 फायदे एवं उपाय

Updated: शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (13:32 IST)
Worship Lord Vishnu
 
* अधिक मास में उपयोगी है तुलसी का पूजन एवं सेवन, पढ़ें 10 महाउपाय
 
प्रतिदिन तुलसी का पूजन करना और पौधे में जल अर्पित करना हमारी प्राचीन परंपरा है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य बना रहता है। धन की कभी कोई कमी महसूस नहीं होती। 
 
अत: हमें विशेष तौर पर प्रतिदिन तुलसी का पूजन अवश्य करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विशेषकर पुरुषोत्तम (अधिक) मास में तुलसी का पूजन करना बहुत ही पुण्य फलदायी माना गया है। इसीलिए हर व्यक्ति को अधिक मास में श्री नारायण, श्रीकृष्ण के साथ-साथ तुलसी का पूजन अवश्य ही करना चाहिए।
 
आगे पढ़ें तुलसी के 10 फायदे एवं खास उपाय...
 
1. तुलसी के बारे में हिंदू मान्यताओं में बताया गया है कि हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। इससे घर में पवित्रता बनी रहती है और नकारत्मकता दूर होती है। 
 
2. जो व्यक्ति प्रतिदिन तुलसी का सेवन करता है, उसका शरीर अनेक चंद्रायण व्रतों के फल के समान पवित्रता प्राप्त कर लेता है। 
 
3. जल में तुलसीदल (पत्ते) डालकर स्नान करना तीर्थों में स्नान कर पवित्र होने जैसा है और जो व्यक्ति ऐसा करता है वह सभी यज्ञों में बैठने का अधिकारी होता है।
 
4. अधिक मास में तुलसी मंत्र और विष्णु मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' का जाप अवश्‍य करना चाहिए।
 
5. माना जाता है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा हो तो घर का कलह और अशांति दूर होती है। 
 
6. घर-परिवार पर मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है। 
 
7. इतना ही नहीं प्रतिदिन दही के साथ चीनी और तुलसी के पत्तों का सेवन करना बहुत शुभ माना जाता है। 
 
8. पौराणिक शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्तों के सेवन से भी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
 
9. दही के साथ तुलसी का सेवन करने से कई प्रकार के आयुर्वेदिक लाभ भी प्राप्त होते हैं। इसके सेवन से दिन भर कार्य में मन लगा रहता है, तनाव दूर होता है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है।
 
10. इतना ही नहीं तुलसी वास्तु दोष भी दूर करने में सक्षम है।

ALSO READ: कब व कैसे होता है अधिक मास, जानिए विशेष जानकारी

ALSO READ: अधिक मास में इस आरती से खुश होकर वरदान देंगे श्रीहरि विष्णु


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र की वक्री चाल से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में होंगे सकारात्मक बदलाव

05 October Birthday: आपको 05 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख