sundarkand

आपने नहीं पढ़े होंगे पक्षियों से संबंधित ये मजेदार रोचक टोटके

Updated: मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (00:12 IST)
आज हम आपको पशु-पक्षियों से संबंधित कुछ संकेत उनके रोचक और अनोखे टोटके तथा शकुन-अपशकुन के बारे में बता रहे हैं। यहां जानिए पक्षियों से संबंधित शकुन-अपशकुन
 
* चातक- स्वाभिमानी तथा आत्मगौरव का प्रतीक है।
 
* चक्रवाक- रात्रि में विरह का अभिशाप है।
 
* हंस- आध्‍यात्मिक शक्ति, उन्नयन तथा प्रशांति का प्रतीक है।
 
* गिद्ध- दक्षिण अफ्रीका में गिद्ध की उपस्थिति को दुर्भाग्य का सूचक कहा जाता है। इसके प्रकट होने पर दुर्भिक्ष तथा महामारी की आशंका रहती है।
 
* चकोर : चकोर उदात प्रणय का उदाहरण है। यह पक्षी जीवन की सुरक्षा का प्रतीक है। रोग के समय चकोर का ध्यान करना आयु की वृद्धि का सूचक है। विषाक्त पदार्थों को देखकर चकोर की आंखों का रंग बदल जाता है। अत: इस पक्षी को पूज्य माना गया है।
 
* बगुला- दंभ, अहंकार तथा धोखे की प्रवृत्ति से लांछित पक्षी है अत: निंदनीय है। 
 
* मुर्गा- अस्थिरता का प्रतीक है, विषमतायुक्त है।
 
* बुलबुल- रहस्यमय है तथा चुगली की प्रतीक है।
 
* सारस- सतर्कता का प्रतीक है।
 
* काक (कौआ)- घर की छत से किया गया 'कौआ' शब्द अतिथि के आगमन तथा शुभ समाचार का सूचक है। इसके विपरीत कौवों का कांव-कांव करते हुए समूह में उड़ना विनाश का प्रतीक है। शत्रु पर आक्रमण के समय कौवों का कांव-कांव करना पराजय का प्रतीक है।

प्रात: एक काक का देखना अशुभ माना गया है, परंतु दो के दर्शन अत्यंत शुभ कहे गए हैं।
 
नोट : उपरोक्त जानकारी के सही या गलत होने की पुष्टि नहीं की जा सकती है। पाठक अपने विवेक का उपयोग करें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

06 September Birthday: आपको 06 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

राहु-केतु गोचर: जानें कब हो रहा है राशि परिवर्तन और किन राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें क्या आपकी राशि शामिल है?

अगला लेख