ramcharitmanas
✕

किचन में छुपा है अरबपति बनने का राज, रसोई में तवे को ऐसे रखें आज, 12 काम की बातें

Updated: गुरुवार, 9 मई 2019 (18:01 IST)
तवा हमारे किचन की सबसे जरूरी चीज है। अगर तवा नहीं होगा तो रोटी कैसे बनेगी। आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार तवे का कितना महत्व है और यह भी कि किसी खास जगह पर किसी खास तरीके से तवा रखने पर मिल सकती है आपको बेशुमार दौलत, खुल सकते हैं किस्मत के बंद दरवाजे.... 
 
तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
 
रसोई को साफ रखें। यदि कोई महिला गंदे तवे या फिर गंदी कढ़ाई को इस्तेमाल में लाती हैं तो इसका सीधा प्रभाव उसे पति पर पड़ता है।

इसके अलावा आपके घर के बच्चे या पति नशे में लिप्त हो जाते हैं तो मान कर चलें कि ऐसा राहु के कुप्रभाव के कारण हो रहा है। आप अन्य उपायों के साथ अपनी रसोई पर भी ध्यान दीजिए कि कहीं यह तवे और कढ़ाई के गलत तरीके से रखने की वजह से तो नहीं हो रहा है...आइए जानें आपके काम की 12 बातें....  
 
जब रात को खाना बना लें तो तवे को धो कर रखें। 
 
जब सुबह खाना बनाने जाएं तो तवे को गरम करने के बाद रोज इस्तेमाल होने वाले नमक को तवे पर डालें  परंतु इस बात का ध्यान रखें कि नमक में कोई भी अन्य पदार्थ ना मिला रहे यानी हल्दी या लाल मिर्च ना मिला हो। 
 
अब इसके बाद सबसे पहले 2 या 3 इंच की रोटी बना लें अब इस रोटी को ऐसे जगह रख दें जहां से कोई जानवर उसे खा सके। 
 
ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं... 
 
घर में जब तवे का उपयोग न हो तब उसे ऐसे रखें कि दिखे नहीं यानी उसे अलमारी में रखें खुले में नहीं।
 
तवे या कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए।  
 
तवा और कढ़ाई जहां खाना बनता है उसके दाएं तरफ रखें। 
 
कभी भी खाना बनने के उपरांत उसे खाली चुल्हे पर न रखें। 
 
गर्म तवे पर कभी भी पानी न डालें। इससे होने वाली छन्न की आवाज आपके जीवन में मुश्किलों का शोर पैदा कर सकती है। 
 
जब तवा ठंडा हो जाए तब उस पर नींबू और नमक रगड़ें, इससे तवा चमकदार तो होगा ही आपकी किस्मत भी चमक जाएगी। 
 
तवे या कढ़ाई को कभी भी तीखी चीज से ना खुरचें। हो सके तो उसे गला कर रख दीजिए और बाद में आहिस्ता से चिपकी सामग्री को हटाएं। 
 
तवे या कढ़ाई को कभी भी जूठा न करें ना ही उस पर जूठी सामग्री रखें। इन दोनों चीजों की पवित्रता का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। घर में इनकी स्वच्छता का जितना ध्यान रखा जाएगा धन के आगमन के रास्ते उतने ही आसान होंगे। सभी बर्तनों में यह दो चीजें बहुत सम्मान के योग्य हैं। 

ALSO READ: 5 की संख्या इसलिए है इतनी शुभ, पढ़ें पंचामृत से लेकर पंचमेवा तक का महत्व

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

18 October Birthday: आपको 18 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

तुला संक्रांति 2026: जानें इसका धार्मिक महत्व, पुण्यफल और पूजा का विशेष महत्व

अगला लेख