ramcharitmanas

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, 6 राशियों के लिए है बहुत शुभ

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (19:27 IST)
16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे सूर्य का धनु राशि में प्रवेश होगा। सूर्य के धनु राशि में गोचर को वैसे तो शुभ नहीं माना जाता है लेकिन 6 राशियां ऐसी है जिनके लिए यह सूर्यदेव का धनु में प्रवेश शुभ साबित हो सकता है। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहते हैं। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो इसमें शामिल नहीं है।
 
मेष राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके लिए यह गोचर शुभ है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्य होंगे। हालांकि आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको शत्रु परास्त होंगे। हालांकि आपको लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए। नौकरी या व्यापार में आप सकारात्मक परिणाम देख पाएंगे। कानूनी मामलों में आपकी विजयी होगी। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से अच्‍छे संबंध बनाए रखने की जरूरत है। 
 
तुला राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको पिता, भाई एवं बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्‍वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं।
वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। आपकी वाणी के दम पर परिवार में अच्छा माहौल बनेगा। पारिवारिक व्यवसाय है तो उन्नति होगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग हैं। व्यापार में अच्‍छा मुनाफा अर्जित करने में सफल होंगे। संतान पक्ष से खुशी का समाचार मिल सकता है।
 
मीन राशि : आपकी राशि के दसम भाव में सूर्य का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र में आप प्रगति को देख पाएंगे। नौकरी में अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। आपको कार्य स्थल पर किसी बहस या विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

10 September Birthday: आपको 10 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

11 सितंबर से बनेगा शनि-चंद्रमा का विषयोग: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें अपनी राशि का हाल

अगला लेख