suvichar

सूर्य और गुरु की युति, किसकी बदल जाएगी जिंदगी, जानिए 12 राशियों का भविष्य

Updated: मंगलवार, 14 मार्च 2023 (19:32 IST)
Surya guru ki yuti ka fal: 12 साल बाद मेष राशि में सूर्य और बृहस्पति ग्रह की युति बनने वाली है। 14 अप्रैल 2023 सूर्य का मेष राशि में प्रवेश होगा और इसके बाद 22 अप्रैल को प्रात: 03:33 पर गुरु मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने लगेंगे। सूर्य और गुरु की इस युति से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा, जानिए 12 राशियों का राशिफल।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि में सूर्य और गुरु की युति प्रथम भाव में होगी। यह दुर्लभ संयोग जब रहेगा तो आप हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपमें ऊर्जा में वृद्धि होगी। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संभावना है कि वेतनवृद्धि के साथ आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के लिए यह युति कार्यक्षत्र में अनानक कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। लोग आपकी छवि खराब करने के प्रयास करेंगे। धन को बचाकर रखना चाहिए। फिजूलखर्जी से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें में यह युति बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
4. कर्क राशि : आपकी राशि के दशम भाव में युति बन रही है जो कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगी। नौकरी के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के योग बनेंगे। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
 
5. सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में युति बन रही है जो भाग्य को जागृत करेगी। हर क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में आप तरक्की करेंगे और व्यापारी हैं तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। पिता से संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
6. कन्या राशि : आपको अपनी और माता पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखेंगे तो गंभीर रोग से बच जाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो संयम से काम लें। व्यापारी हैं तो फिजूलखर्ची से बचकर विशेष कार्यों पर ही ध्यान दें।
 
7. तुला राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में यह युति व्यापारिक लाभ के साथ ही दांपत्य जीवन को भी सुखमय बनाएगी। हालांकि आमदानी के साथ ही खर्चे भी बढ़ जाएंगी। हालांकि पारिवारिक जीवन भी पहले से बेहतर होगा। साझेदारी के कार्य में आपको अच्छा धनलाभ होगा।
 
8. वृश्चिक राशि : आपके लिए यह युति मिलाजुला असर देने वाली है। नौकरीपेशा हैं तो संयम और सावधानी से काम लें। व्यापारी हैं तो निवेश में सोच समझकर ही जोखिम उठाएं। परिवार का ध्यान रखें।
 
9. धनु राशि : आपके लिए यह युति शुभ मानी जा रही है जो साहस और आत्मविश्वास का संचार करेगी। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी।
 
10. मकर राशि : आपके लिए भी यह युति मिलाजुला असर देने वाली है। नौकरीपेशा कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं लेकिन व्यापारी हैं तो जोखिम से बचकर रहें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
 
11. कुंभ राशि : आपके लिए भी यह युति मिलाजुला असर देने वाली है। आपको अपनी और परिवार की सेहत पर ध्यान देना होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में में यह युति बन रही है। आपकी वाणी और संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Gochar 2026: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से, मेष समेत इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

सतयुग की शुरुआत कब होगी? भविष्य मालिका और भागवत पुराण के इन संकेतों से जानें तारीख और कैसे करें तैयारी

शनि का बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ और तरक्की के अवसर

Budh Gochar 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

अगला लेख