Hanuman Chalisa
✕

शीतला माता पूजन के लिए जरूरी है ये 10 प्रसाद

Updated: मंगलवार, 14 मार्च 2023 (10:21 IST)
Sheetla Mata 2023 
 
इस बार 14 मार्च 2023 को शीतला सप्तमी तथा 15 मार्च को शीतला अष्टमी पर्व मनाया जाएगा। चैत्र मास के कृष्ण पंचमी को पड़ने वाला यह त्योहार रंगपंचमी के बाद आता है, जो कि हिन्दू धर्म का खास पर्व माना जाता है।

इस पर्व पर शीतला सप्तमी माता को भोग लगाने के लिए एक दिन पहले ही घरों में खाना बनाकर रख दिया जाता है तथा अगले दिन यानी सप्तमी-अष्टमी तिथि पर माता शीतला का पूजन करके उन्हें दही, चावल के अलावा कई चीजों से नैवेद्य का भोग (Sheetla Mata Bhog) लगाया जाता है। 
 
माता के पूजन तथा भोग के पश्चात ही घर के सभी लोग ठंडा (बासी) यानी बसौड़ा भोजन ग्रहण करते हैं। मान्यतानुसार जो लोग शीतला सप्तमी या अष्टमी के दिन ठंडा भोजन खाते हैं, उन्हें ठंड के प्रकोप से होने वाली बीमारियां नहीं होती हैं। 
 
ठंड के कारण कई लोगों को पीत-ज्वर, फोड़े-फुंसी, आंखों से संबंधित परेशानियां आदि होने की संभावनाएं बनी रहती हैं अत: ऐसे लोगों को शीतला सप्तमी या अष्टमी के दिन ठंडा भोजन अवश्य ही करना चाहिए। शीतला सप्तमी और अष्टमी पर ठंडा भोजन करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। 
 
इस दिन शीतला माता पूजन में इन 10 चीजों को प्रसाद के तौर पर उपयोग में लाया जाता है। आइए जानते हैं- 
 
माता का भोग-Sheetla Mata Bhog 2023
 
1. पूरी, 
 
2. लापसी,
 
3. चूरमा, 
 
4. दाल-भात,
 
5. मीठा भात (ओलिया),
 
6. पुए, 
 
7. भीगी चना दाल, 
 
8. राबड़ी, 
 
9. बाजरे की रोटी, 
 
10. पकौड़ी। 

ALSO READ: शीतला सप्तमी कब है? कैसे करें पूजन? क्या है मंत्र, कौनसी आरती बोलें?

ALSO READ: शीतला सप्तमी-अष्टमी 2023 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा, उपाय और मंत्र

Sheetla Mata 2023
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: महाअष्टमी और महानवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त एवं व्रत पारण

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्थी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्रद्ध

विजयादशमी 2026: कब है दशहरा, रावण दहन कब होगा?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में तृतीया के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अक्टूबर 2026 के ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन सहित जानिए प्रमुख व्रत एवं त्योहार

अगला लेख