biodatamaker
✕

स्वस्थ, सुखी और समृद्ध होना है तो कैसे दें सूर्य देवता को अर्घ्य, जानिए

Updated: शनिवार, 15 मई 2021 (17:36 IST)
नित्य प्रातः तांबे के लोटे में शुद्ध जल भर लें। फिर सूर्य देवता के सम्मुख खड़े होकर दोनों हाथों से लोटे को ऊंचा उठाकर अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य के जल में (विशेष रूप से रविवार को) लाल पुष्प, अक्षत, कुंमकुंम डालने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
 
सूर्य देवता को अर्घ्य जब दे रहे हैं, तब यह मंत्र आह्वान करने का संकल्प लेना चाहिए - 
 
एहि सूर्य! सहस्त्रांशो! तेजो राशे! जगत्पते!
अनुकम्प्यं मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर!
 
भावार्थ- हे सहस्त्रांशो! हे तेजो राशे! हे जगत्पते! मुझ पर अनुकंपा करें। मेरे द्वारा श्रद्धा-भक्तिपूर्वक दिए गए इस अर्घ्य को स्वीकार कीजिए, आपको बारंबार शीश नवाता हूं।
 
वैसे अग्रलिखित मंत्र आह्वान में भी दिव्य शक्ति विद्यमान है, जो ये हैं-
 
* ॐ आरोग्य प्रदायकाय सूर्याय नमः।
* ॐ हीं हीं सूर्याय नमः। 
* ॐ आदित्याय नमः।
* ॐ घ्रणि सूर्याय नमः।
 
इस प्रकार सूर्य नमस्कार एवं सूर्योपासना द्वारा शरीर को स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल बनाया जा सकता है। ऐसे स्वास्थ्य के देवता को शत्‌-शत्‌ नमन!
 
प्रस्तुति : शिव मेहता

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

19 October Birthday: आपको 19 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख