sundarkand

Sun Transit in Taurus : सूर्य का राशि परिवर्तन, 4 राशि वालों पर होगा शुभ असर

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (11:39 IST)
sun transit in Taurus
 
सूर्य का गोचर 14 मई की शाम 5 बजकर 33 मिनट पर हो गया है। 1 महीने तक सूर्यदेव वृष राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में चले जाएंगे। 
सूर्य का वृष राशि में गोचर 14 मई को होने जा रहा है और इसी दिन देव गुरु बृहस्पति वक्री हो जाएंगे। यानी कि अपनी उल्टी चाल शुरू कर देंगे। सूर्य जब भी अपनी राशि बदलता तब तब संक्रांति मनाई जाती है। इस बार सूर्य का गोचर वृष राशि में होने के कारण वृष संक्रांति मनाई जाएगी।
 
सूर्य का राशि गोचर कर्क, धनु, मीन और सिंह वालों के लिए काफी फलदायक रहने वाला है। 
 
जानिए सभी राशि पर सूर्य के परिवर्तन का प्रभाव…
मेष: आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। जो धन का भाव माना जाता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपके बोलने का तरीका दूसरों को परेशान कर सकता है। कटु भाषा का प्रयोग करते हुए बचें। 
वृष: आपकी ही राशि में सूर्य प्रवेश करने जा रहे हैं जो बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। जो आपके लिए शुभ रहेगा। आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति हो सकता है। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। 
मिथुन: सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव में होने से मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर पायेंगे। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। 
कर्क: आपके लिए सूर्य शुभ संकेत लेकर के आ रहे हैं। आपके लाभ भाव में सूर्य आने से आमदनी बढ़ेगी। कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकेंगे। आपके अंदर अभिमान बढ़ सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
सिंह: दशम भाव में सूर्य के गोचर से आपको अनुकूल फल प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
कन्या: भाग्य भाव में सूर्य का गोचर होने से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे। नौकरी बदल सकते हैं। मानसिक शक्ति प्रबल होगी। 
तुला: आपके लिए सूर्य का गोचर थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। धन हानि के योग है। मानसिक तनाव ज्यादा रहने से आपके बनते हुए का बिगड़ सकते हैं। 
वृश्चिक: सूर्य का गोचर आपके दांपत्य जीवन के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है। व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। 
धनु: आपके छठे भाव में सूर्य का गोचर होने से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी का मामला आपके पक्ष में आ सकता है।
मकर: सूर्य का गोचर आपको मिले जुले परिणाम देगा। लव लाइफ में कलह का माहौल बना रहेगा। भावुक होकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। 
कुंभ: सूर्य का राशि परिवर्तन आपको समाज में मान सम्मान दिलाएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। 
मीन: सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में होने जा रहा है। जो आपको सफलता दिलाएगा। आपके अंदर जोश की कोई कमी नहीं रहेगी। आप ऐसे लोगों के साथ संपर्क में आएंगे जो व्यापार में आपकी मदद कर सकते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख