ramcharitmanas
✕

Sun transit in Scorpio : सूर्य ने किया वृश्चिक राशि में घर परिवर्तन, हर राशि पर होगा असर, जानिए अपनी राशि

Updated: सोमवार, 18 नवंबर 2019 (12:47 IST)
17 नवंबर से सूर्य तुला राशि में भ्रमण करने के बाद 16 की रात्रि 12 बजकर 48 मिनट पर अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर लिया है। 
 
सूर्य वृश्चिक राशि में 16 दिसंबर दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक बने रहेंगे। इसके बाद सूर्य गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। सूर्य का गोचर मंगल में होने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य का राशि परिवर्तन करने से किस राशि को मिलेगा शुभ फल और किसे मिलेगा अशुभ फल... 
    
मेष राशि-
सूर्य का राशि परिवर्तन होने से इस राशि के जातकों को संतान संबंधी चिंताओं की वजह से मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। हालांकि मानसिक कष्ट के साथ यश प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। 
 
वृषभ राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से इस राशि के जातकों को अपने  दांपत्य जीवन में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए भी माह कठिन परीक्षा लेकर आएगा। मानसिक कष्ट के बावजूद इस राशि के जातकों के लिए मकान वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
 
मिथुन राशि-
सूर्य का राशि परिवर्तन होने से इस राशि के जातकों के शत्रु परास्त होंगे लेकिन इस अवधि के मध्य के दौरान किसी से भी कर्ज के लेन-देन से बचें। उच्चाधिकारियों से मेलजोल बनाकर रखने से फायदा होगा।
 
कर्क राशि-
इस राशि को सूर्यदेव शिक्षा में सफलता प्रदान करेंगे। साथ ही प्रेम संबंधी मामलों में निराशा के योग बनते नजर आ रहे हैं। 
 
सिंह राशि -
इस राशि के लिए मकान वाहन खरीदने का योग तो बना हुआ है लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। इस अवधि के मध्य यात्रा करते समय सामान चोरी होने के योग बन रहे हैं।  
 
कन्या राशि-
यह समय अपनी उर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करने का है। कामयाबी हासिल करने के लिए घर के बड़ों से मतभेद न होने दें। अपनी जिद और आवेश पर काबू बनाए रखें।  
 
तुला राशि-
इस राशि के लिए नेत्र विकार, मानसिक पीड़ा के साथ पारिवारिक कलह का भी योग बन रहा है। इसके अलावा आकस्मिक धन प्राप्ति के साथ संतान संबंधी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। 
 
वृश्चिक राशि-
इस राशि में सूर्यदेव का आना वरदान से कम नहीं है। रोजगार की दिशा में किए जाने वाले सारे प्रयास सार्थक होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते नजर आ रहे हैं। 
 
धनु राशि-
इस राशि के लोगों के लिए खर्च की अधिकता रहेगी। विदेश में नौकरी हेतु आवेदन करना चाह रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। अधिक व्यय से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
 
मकर राशि-
इस राशि के जातकों के लिए आय के साधन तो बढ़ेंगे ही साथ ही व्यापार में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए बेहतरीन संभावनाएं हैं। 
 
कुंभ राशि-
इस राशि से दशम भाव में सूर्य का गोचर शासन सत्ता का सुख प्रदान करने के साथ नौकरी में पदोन्नति के भी योग बन रहा है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
 
मीन राशि-
इस अवधि के मध्य में मेहनत का पूरा फल मिलने में संदेह रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, यात्रा करने से आनंद मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 17 अक्‍टूबर, 2026

17 October Birthday: आपको 17 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल और शनि का त्रिकोण दृष्टि योग, 5 राशियों के लिए पराक्रम दिखाने का समय

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

अगला लेख